{"_id":"5e8c9dd78ebc3e78dc777c98","slug":"arunachali-youth-kidnapped-by-chinese-army-was-freed-kept-in-quarantine-as-a-precautionary-measure","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी सेना ने अगवा किए गए अरूणाचली युवक को किया आजाद, एहतियातन क्वारंटाइन में रखा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीनी सेना ने अगवा किए गए अरूणाचली युवक को किया आजाद, एहतियातन क्वारंटाइन में रखा गया
Tue, 07 Apr 2020 09:05 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, ईटानगर
पीटीआई, ईटानगर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरूणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबानसिरी जिले में मैकमोहन रेखा के समीप से 19 मार्च को अगवा कए गए 21 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति को मंगलवार को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने कहा कि 21 वर्षीय टोगले सिंगकाम को सीमा की निगरानी कर रहे भारतीय सेना के जवानों के हवाले कर दिया गया जिसे कोरोना वायरस संक्रमण के डर से तत्काल पृथक वास (क्वारंटाइन) में रख दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब यह (अपहरण की) घटना सामने आई तब भारतीय सेना तुरंत हरकत में आई और उसने स्थापित सीमा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से चीनी पक्ष से संपर्क किया, ऐसे में क्षेत्र में अमन-चैन एवं दोनों सेनाओं के बीच अच्छे रिश्ते के चलते सिंगकाम को मंगलवार को भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे सिंगकाम के परिवार एवं इलाके के लोगों को बहुत राहत मिली है। अधिकारी ने बताया कि सेना ने उसे पृथक वास में डाल दिया है और 14 दिन बाद उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।
टोगले सिंगकाम और उसके दो दोस्त--गामशी चादर और रोन्या नादे 19 मार्च को मछली पकड़ने और तागिन समुदाय से संबद्ध जमीन पर कुछ पारंपरिक वनस्पतियां एकत्र करने गए थे, उसी वक्त चीनी सुरक्षाकर्मियों ने कथित रूप से घात लगाकर उन्हें घेर लिया। सिंगकाम के दो दोस्त भागने में सफल रहे जबकि उसे चीनी सुरक्षाकर्मियों ने बंदूक का कथित रूप से भय दिखाकर अगवा कर लिया।
सिंगकाम के परिवार ने 23 मार्च को नाचो थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मैकमोहन रेखा चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र एवं अरूणाचल प्रदेश के बीच सीमांकन करती है लेकिन चीन अरूणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है। राज्य के कई संगठनों ने राज्य सरकार से इस युवक की सुरक्षित रिहाई के लिए केंद्र के सामने यह मामला उठाने की अपील की थी।