फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arunachal pradesh ten arrested following clashes in Itanagar during students union elections ansu

Arunachal: छात्र संघ चुनाव के दौरान ईटानगर में भड़की हिंसा, फायरिंग-मारपीट के बाद कई घायल, 10 गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 03:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 26 Nov 2024 03:37 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक (राजधानी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे मतगणना के दौरान सिद्धार्थ हॉल में दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हुई। उन्होंने बताया कि झड़प में धारदार हथियारों और लाठियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
arunachal pradesh ten arrested following clashes in Itanagar during students union elections ansu
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 10 लोगों को हिंसा के मामलों में गिरफ्तार किया है। हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में अभी भी गोलीबारी की आवाजें सुनने को मिल रही हैं। 
विज्ञापन

 
छात्र संघ चुनाव की मतगणना के दौरान हुआ विवाद
दरअसल अरुणाचल प्रदेश में ऑल न्याशी छात्र संघ (एएनएसयू) चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना हो रही थी। मतगणना के दौरान ही दो गुटों में विवाद हो गया और ये विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस अधीक्षक (राजधानी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे मतगणना के दौरान सिद्धार्थ हॉल में दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हुई। उन्होंने बताया कि झड़प में धारदार हथियारों और लाठियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हालात काबू करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पुलिस ने बताया कि हिंसा के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी भी हुई, जिससे हालात बिगड़ गए। पुलिस ने भी हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ पर लाठीचार्ज किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अभी भी पहाड़ी इलाकों से छिटपुट गोलीबारी की घटनाएं जारी हैं। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हिंसा में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो दोनों गुट अस्पताल में भी भिड़ गए, जिसके चलते घायलों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और वोटों की गिनती जारी है। गोलीबारी और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि साल 1982 में गठित एएनएसयू पूर्वोत्तर के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed