फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: Indians missing from India China border army and police engaged in search

Arunachal Pradesh: चीन से सटे इलाके से दो भारतीय लापता, खोज में जुटी सेना व पुलिस

Sun, 16 Oct 2022 05:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Oct 2022 05:14 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी राईक कामसी ने बताया, इस संबंध में सेना से संपर्क किया गया है। दोनों युवकों को तलाश करने के लिए पुलिस व भारतीय सेना जुटी हुई है। बता दें, जनवरी में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें चीनी सेना द्वारा भारतीय युवक का अपहरण करने की बात सामने आई थी। 

विज्ञापन
Arunachal Pradesh: Indians missing from India China border army and police engaged in search
अरुणाचल प्रदेश से लगती है चीन की सीमा। - फोटो : Social Media

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमावर्ती इलाके से दो भारतीय युवक लापता हो गए हैं। दोनों औषधीय पौधों की तलाश में गए हुए थे। दोनों युवकों के परिवारीजनों ने इस मामले में पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी राईक कामसी ने बताया, मामला नौ अक्तूबर काे दर्ज किया गया है। परिवारीजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद हमने इस संबंध में सेना से संपर्क किया है। दोनों युवकों को तलाश करने के लिए पुलिस व भारतीय सेना जुटी हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दो युवकों की पहवान बेटिलम टिकरो और बेइंग्सो मन्यु के रूप में हुई है। उनके परिवार के सदस्यों ने दोनों की तलाश में सरकार से मदद मांगी है। दोनों 24 अगस्त को लापता हो गए थे। दोनों लापता लोगों के परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि दोनों 19 अगस्त को औषधीय पौधों की तलाश में छगलागाम क्षेत्र के लिए निकले थे और आखिरी बार 24 अगस्त को देखे गए थे।

राइक कामसी (एसपी, हवाई, अंजाव जिला) ने बताया कि हमने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। हमने उनके परिवारों, रिश्तेदारों से बात की। उन्होंने कहा कि दोनों 19 अगस्त को चले गए। किसी ने उन्हें आखिरी बार 24 अगस्त को देखा था। पुष्टि नहीं हुई कि उन्हें आखिरी बार किसने देखा था या उन्हें आखिरी बार कहां देखा गया था। कहा जा रहा है कि वह छगलागाम क्षेत्र था।


एसपी ने बताया कि चीन सीमा पार करने की भी पुष्टि नहीं हुई है। यह एक बड़ा क्षेत्र है, जहां कोई सड़क संचार नहीं है और कोई मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है। तो तलाश करने में मुश्किल हो रही है। हमने एलएसी पर तैनात सेना को सूचित किया है और अगर उन्हें कुछ मिलता है तो पुलिस को सूचित करेंगे।


पहले भी ऐसे ही लापता हो चुका है युवक 
अरुणाचल प्रदेश में युवक के लापता होने का मामला नया नहीं है। इसी तरह का मामला जनवरी में सामने आया था। यहां से मिराम नाम का युवक लापता हो गया था। बाद में कथित रूप से सामने आया क चीनी सेना ने युवक का अपहरण कर लिया है। इसके बाद भारतीय सेना ने चीनी अधिकारियों से इस मसले पर बात की। पहले तो चीन ने युवक के अपहरण की बात खारिज कर दी, लेकिन बाद में चीनी सेना की ओर से बताया गया कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक मिल गया है। भारत की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद चीन ने युवक को भारतीय सेना को सौंप दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed