फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Indian Army Health Camp Chug Valley Champa Basti

Indian Army: भारतीय सेना ने चुग घाटी में स्वास्थ्य शिविर लगाया; चंपा बस्ती में स्थानीय लोगों की सेहत की जांच

Fri, 02 Feb 2024 11:13 PM IST
ज्योति भास्कर एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 02 Feb 2024 11:13 PM IST
सार

भारतीय सेना ने चुग घाटी में स्वास्थ्य शिविर लगाया। चंपा बस्ती में स्थानीय लोगों की सेहत की जांच हुई। सेना सीमावर्ती राज्यों के लोगों के लिए मेडिकल कैंप भी लगाती है। 

विज्ञापन
Arunachal Pradesh Indian Army Health Camp Chug Valley Champa Basti
अरुणाचल प्रदेश में सेना ने लगाया स्वास्थ्य शिविर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय सेना केवल सीमा पर देश की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि समय-समय पर सीमावर्ती राज्यों के लोगों के लिए मेडिकल कैंपों का भी आयोजन करती है। अरुणाचल प्रदेश की सुदूर चुग घाटी के चंपा बस्ती में इसका एक नायाब उदाहरण देखने को मिला। यहां पर भारतीय सेना ने ओरल कैंप का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को मुंह से जुड़ी स्वच्छता की जानकारी दी गई। सेना के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों के दांतों की जांच भी की। कैंप में सेना ने 17 लोगों को अस्पताल के डेंटल सेक्शन में भी भेजा।
विज्ञापन


चुग घाटी के चंपा बस्ती में स्वास्थ्य शिविर
गुवाहाटी में भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना समय-समय पर सीमावर्ती गांवों में कैंपों का आयोजन करती है। खास तौर पर उन इलाकों में ऐसे शिविर आयोजित होते हैं जहां आस-पास बुनियादी दंत चिकित्सा देखभाल सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चुग घाटी के चंपा बस्ती के नागरिकों के लिए ओरल स्वास्थ्य और स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन




शिविर में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 27 नागरिकों की जांच की गई। इनमें से 17 नागरिकों को इंटरवेंशनल प्रबंधन के लिए सेना के सेंगे स्थित अस्पताल के डेंटल सेक्शन में भेजा गया। इस दौरान उचित ब्रशिंग और फ्लॉसिंग तकनीक के बारे में जानकारी और दवाएं दी गईं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना देश के दूरदराज के इलाकों में लोगों की इस तरह की सेवा लगातार चलाती रहती है। यह दर्शाता है कि भारतीय सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के साथ अपने संबंधों को कैसे महत्व देती है और उन्हें बढ़ावा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed