फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: Helicopter had to be landed due to technical fault, read five news of the country and the world

अरुणाचल प्रदेश : तकनीकी खराबी के कारण उतारना पड़ा हेलिकॉप्टर, पढ़ें देश-दुनिया की पांच खबरें

Fri, 19 Nov 2021 07:13 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/इटानगर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/इटानगर। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 19 Nov 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh: Helicopter had to be landed due to technical fault, read five news of the country and the world
एमआई-17 हेलिकॉप्टर - फोटो : Social media

भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के बाद गुरुवार को पूर्वी अरुणाचल प्रदेश के लोहित सेक्टर में उतारना पड़ा। इसके दो पायलट और संचालन दल के तीन सदस्य सुरक्षित हैं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, हादसे की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

केन्या: 3.5 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं विमान

Arunachal Pradesh: Helicopter had to be landed due to technical fault, read five news of the country and the world
एयरपोर्ट पर खड़े विमान। - फोटो : Amar Ujala

केन्या में नैरोबी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नीलामी के लिए खड़े विमान। मालिकों के एयरपोर्ट पर ही लावारिस छोड़ देने से जगह घेर रहे 73 विमानों की अब नीलामी होगी। उड़ने को तैयार 6 सीट वाले सेसना 206 स्काईवैगन के दाम 70 लाख रखे गए हैं तो बोइंग 707 की कीमत 1.50 लाख रुपये के करीब है। हॉकर सिडेले द्वारा निर्मित एस2 एडीएल की कीमत 3,250 रुपये से शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक में हर साल करीब 1,000 ईसाई-हिंदू महिलाएं होती हैं धर्मांतरण का शिकार

Arunachal Pradesh: Helicopter had to be landed due to technical fault, read five news of the country and the world
बुर्का पहने महिलाएं

अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ पाकिस्तान में अत्याचार आम हो गया है। हाल ही में आए आंकड़ों के मुताबिक हर साल ईसाई और हिंदू समुदायों की करीब 1,000 महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जा रहा है। ग्रीक सिटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मानवाधिकार कार्यकर्ता आशिकनाज खोखर ने कहा, धार्मिक अल्पसंख्यकों की नाबालिग लड़कियों का अपहरण पाक में आम है। यहां तक कि संसद ने हाल ही में धर्मांतरण विधेयक पारित करने तक से इनकार कर दिया है। जबकि देश में अल्पसंख्यक लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक समर्पित कानून की सख्त जरूरत है।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर हो रहा प्रक्रिया का आकलन

Arunachal Pradesh: Helicopter had to be landed due to technical fault, read five news of the country and the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के सामान्य तरीके से परिचालन के लिए फिलहाल प्रक्रिया का आकलन किया जा रहा है। भारत 25 देशों के साथ एयर बबल व्यवस्था के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर रहा है। सिंधिया ने सीआईआई द्वारा आयोजित वैश्विक आर्थिक नीति शिखर बैठक में कहा कि सभी को महामारी को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।  हम सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। अभी हम प्रक्रिया का आकलन कर रहे हैं।

कांग्रेस में अनुशासनात्मक समिति का जिम्मा एके एंटनी के हाथ

Arunachal Pradesh: Helicopter had to be landed due to technical fault, read five news of the country and the world
एके एंटनी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में अनुशासन से जुडे़ मामलों के लिए गठित अनुशासनात्मक समिति का जिम्मा वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी को सौंपा है। एंटनी  समिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि वरिष्ठ नेताओं में अंबिका सोनी, तारिक अनवर, जय प्रकाश अग्रवाल और डा. जी परमेश्वर सदस्य होंगे।

सिंगापुर में विदेशमंत्री ने की वरिष्ठ मंत्री थारमन से मुलाकात

Arunachal Pradesh: Helicopter had to be landed due to technical fault, read five news of the country and the world
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई

भारत और सिंगापुर के रिश्ते को और अधिक मजबूती देने के लिए कवायद शुरू हो गई है। विदेशमंत्री एस जयशंकर बुधवार को तीन दिवसीय दौरे के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं। उन्होंने सबसे पहले सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री थारमन शनमुगारत्नम से मुलाकात की। विदेशमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि थारमन के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए भी कई अहम मसलों पर सहमति बनी है। इसके बाद विदेशमंत्री सिंगापुर के रक्षामंत्रर नगऐंग हेन से मुलाकात की और रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहभागतिा बढ़ाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed