फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Helicopter could not fly to find missing Mount Everest climber due to bad weather

अरुणाचल प्रदेश: लापता माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही को खोजने के लिए नहीं उड़ सके हेलीकॉप्टर, खराब मौसम बन रहा रोड़ा

Fri, 02 Sep 2022 11:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, ईटानगर
एन. अर्जुन, ईटानगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 02 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh Helicopter could not fly to find missing Mount Everest climber due to bad weather
34 सदस्यीय टीम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिछले करीब दो सप्ताह से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही तापी म्रा और उनके सहयोगी को खोजने के लिए शुक्रवार को हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सके। इस बीच 34 सदस्यीय पैदल खोजी दस्ता (31 सेना के जवान और तीन स्थानीय पर्वतारोही) आज वेओ गांव पहुंचे। पैदल खोजी दस्ते को भी बारिश के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बेस कैंप तक पहुंचने में और दिल लगेंगे।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को ईस्ट कामेंग जिले के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने कहा कि पैदल खोजी दस्ते के सदस्य वेओ गांव पहुंचे, लेकिन बारिश के चलते काफी परेशानी हुई। इसलिए 34 लोगों के दस्ते को दो हिस्सों (ए और बी ग्रुप) में बांटना पड़ा। ग्रुम ए में 18 सदस्य हैं और ग्रुप बी में 16 सदस्य हैं। आज ग्रुए ए के सदस्य 18 सदस्य लोंचू पहुंच गए, जबकि दूसरा ग्रुप कल वेओ से रवाना होगा। भारी बारिश के चलते पैदल खोजी दस्ते के सदस्यों को वेओ से लोंचू पहुंचने में अन्य दिनों के अपेक्षा अधिक समय लगा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेना के जिन चार हेलीकॉप्टरों को खोज अभियान के लिए लगाया गया है, वे शुक्रवार को भी खराब मौसम के चलते उड़ान नहीं भर सके। जैसे ही मौसम ठीक होगा, ये हेलीकॉप्टर लापता पर्वतारोहियों को खोजने लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें पार्वतारोही के लापता होने की जानकारी 26 अगस्त को जानकारी मिली थी। बीमार होकर लौटे एक पर्वतारोही ने जिला मुख्यालय में लौट कर तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाउ से संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी दी थी। इसके बाद हमने तुरंत बेस कैंप के पास जो अंतिम गांव पड़ता है, वहां के लोगों से संपर्क करके भौगोलिक स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया। यहां से वह स्थान बहुत दूर है। लोगों से जानकारी मिलने के बाद हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की।


उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed