फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: Four tourists stranded on a lake near SAIL rescued, Kiren Rijiju said- be careful

अरुणाचल प्रदेशः सेल के पास झील पर फंसे चार पर्यटकों को बचाया, किरेन रिजूजू ने कहा- सावधानी बरतें

Sun, 05 Jan 2025 11:04 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:04 PM IST
सार

वीडियो वायरल होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजूजू ने एक्स पर पर्यटकों को सलाह दी। उन्होंने कहा, 'अरुणाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों को मेरी सलाह है कि बर्फीली झीलों पर अनुभवी लोगों के साथ चलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं।'

विज्ञापन
Arunachal Pradesh: Four tourists stranded on a lake near SAIL rescued, Kiren Rijiju said- be careful
अरुणाचल प्रदेश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में स्थित सेला झील में फंसे चार पर्यटकों को लोगों के सुझबुझ के चलते जान बच गई। तवांग स्थित सेला झील, जो अपनी जमी हुई बर्फ के लिए प्रसिद्ध है, जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का केंद्र बन गई।

विज्ञापन


एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल
रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दिख रहा है कि जब कुछ पर्यटक बर्फीली झील पर चलने का प्रयास कर रहे थे, तब अचानक बर्फ टूट गई और कई लोग बर्फ के नीचे फंस गए। जैसे ही पर्यटक नीचे की ओऱ धंसने लगे उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। पास के स्थानीय लोगों और गाइड्स ने तुरंत उनकी मदद की, जिससे चारों पर्यटकों को बचाया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजूजू ने पर्यटकों को दी सलाह
इस घटना की वीडियो वायरल होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजूजू ने एक्स पर पर्यटकों को सलाह देते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों को मेरी सलाह है कि बर्फीली झीलों पर अनुभवी लोगों के साथ चलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि हिमस्खलन के बारे में जागरूक रहें। तापमान बहुत कम है, इसलिए गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed