जवानों के शवों को गत्तों में लाने पर विवाद, आर्मी ने दी यह सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, वायरल फोटो के साथ दावा किया गया था कि शहीद जवानों के शवों को कार्डबोर्ड के बक्से में लपेटकर घर लाया गया था। इस पर लोग भड़क गए कि उन जवानों के शवों को सम्मान क्यों नहीं मिला?
पढ़ें: 23 साल की उम्र में जान देकर बचाई थीं 360 जिंदगियां, ऐसी थी 'ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया'
नार्दर्न आर्मी के रिटायर्ड कमांडर लेफ्टिनेंट एचएस पनाग ने फोटो पोस्ट करके लिखा देश की सेवा में लगे सात जवानों ने अपनी जान गंवा दी और उन्हें इस तरीके से घर लाया गया। पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी।
Seven young men stepped out into the sunshine yesterday, to serve their motherland. India.
— Lt Gen H S Panag(R) (@rwac48) October 8, 2017
This is how they came home. pic.twitter.com/OEKKcyWj0p
Shocked to see bodies of 7 @IAF_MCC & @adgpi Tawang crash victims brought in cartons. Is this how we treat our brave men? pic.twitter.com/dP5HGsRvTH
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) October 8, 2017
आर्मी को देनी पड़ी सफाई
मामला बढ़ने पर आर्मी ने ट्विटर पर बयान जारी कर बताया कि जिन जवानों की हादसे में मौत होती है उनको भी मिलिट्री सम्मान दिया जाता है। बयान में कहा गया कि जो फोटोज वायरल हो रही हैं वह गुवाहाटी की हैं, जब जवानों को हादसे वाली जगह से निकाला गया था। आर्मी ने उसको गलती मानकर शवों को सम्मान के साथ लेकर जाते हुए एक फोटो भी पोस्ट की थी।
Mortal remains of heptr accident in HAA on 6 Oct 17 recovered, sent wrapped in local resources is an aberration. pic.twitter.com/NDvEvBo87F
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) October 8, 2017
Fallen soldiers always given full military honour. Carriage of mortal remains in body bags, wooden boxes,coffins will be ensured. pic.twitter.com/XSom29pWoF
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) October 8, 2017
बता दें कि इसी हफ्ते शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें सात लोगों की जान गई थी। इसमें एयरफोर्स के दो पायलट सहित पांच कर्मचारी और थलसेना के दो जवान शहीद हो गए थे।