फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley says- impeachment motion against Chief Justice is a threatening to judiciary

जेटली बोले- न्यायपालिका को धमकी है चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग

Fri, 20 Apr 2018 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley says- impeachment motion against Chief Justice is a threatening to judiciary
Arun Jaitley
भाजपा ने कांग्रेस पर महाभियोग जैसी शक्ति का न्यायपालिका को धमकाने के लिए सियासी हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह एक जज को धमकाने और अन्य जजों को संदेश देने का प्रयास है कि अगर आप हमसे सहमत नहीं हैं तो आपसे बदला लेने के लिए 50 सांसद पर्याप्त हैं। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने इसे बेहद खतरनाक कदम भी बताया और महाभियोग जैसी शक्ति का सियासी इस्तेमाल के खतरों के प्रति भी आगाह किया। इस क्रम में उन्होंने जस्टिस लोया की मौत के मामले में आए फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने अपने 114 पेज के फैसले के जरिए सियासी प्रचार पाने के लिए झूठ पैदा करने और साजिश रचने के हर तथ्य को उजागर करके रख दिया। बकौल जेटली यह सबको पता है कि सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामला दरअसल कुछ केंद्रीय जांच एजेंसियों की आपसी मुठभेड़ का नतीजा थी, जिसका भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से कोई लेना देना नहीं था। 
विज्ञापन


जेटली ने इस दौरान जस्टिस लोया की मौत के मामले में किए गए दुष्प्रचार का भी मामला उठाया। उन्होंने कहा कि साजिश रचने के लिए कुछ पूर्व न्यायाधीशों, वरिष्ठ वकीलों ओर कुछ राजनीतिक दलों की ऐसी निर्लज्जता पहले कभी सामने नहीं आए। जेटली ने कहा कि महाभियोग की शक्ति बेहद अहम है। इसके दुरुपयोग से संवैधानिक संस्थाओं पर प्रतिकूल असर होगा। कांग्रेस ऐसा कर सार्वजनिक संस्थाओं को खत्म करने पर तुली हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed