{"_id":"5cd6dc03bdec2207186a54c5","slug":"arun-jaitley-rejects-news-of-differences-between-attorney-general-and-government-on-cji-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली ने खारिज की अटार्नी जनरल और सरकार के बीच मतभेद की बात, कहा- ये खबरें बिलकुल गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेटली ने खारिज की अटार्नी जनरल और सरकार के बीच मतभेद की बात, कहा- ये खबरें बिलकुल गलत
Sat, 11 May 2019 07:58 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 11 May 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भारत के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल और सरकार के बीच मतभेद की खबरों को ‘पूरी तरह से गलत’ बताते हुए खारिज कर दिया। इस मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के तीन वर्तमान न्यायाधीशों की समिति ने की थी।
विज्ञापन
वेणुगोपाल ने उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायाधीशों को पत्र लिखकर शीर्ष अदालत के तीन सेवानिवृत न्यायाधीशों की एक समिति गठित करने को कहा था जो अदालत की बर्खास्त महिला कर्मी द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करे ।
विज्ञापन
जेटली ने अपने ट्वीट में कहा, ‘अटार्नी जनरल और सरकार के बीच मतभेद से संबंधित खबर पूरी तरह से गलत है। बार के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक होने के नाते उनके (वेणुगोपाल के) कुछ मुद्दों पर अपने विचार होते हैं। सरकार उनकी सलाह के लिए उनका सम्मान करती है।’ गौरतलब है कि इस मामले में तीन सदस्यीय समिति ने सीजेआई गोगोई को क्लीनचिट दे दी थी ।
विज्ञापन