फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley, Pakistan's finance minister share cold vibes

एक मंच पर होने के बावजूद जेटली और पाक के मंत्री में नहीं हुई बातचीत

Sun, 07 May 2017 08:34 AM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Sun, 07 May 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley, Pakistan's finance minister share cold vibes
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : Getty, flie photo

भारतीय सैनिकों के साथ पाकिस्तान द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करने के बाद भारत-पाक संबंधों के बीच गहराया तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा। जापान में भारतीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ मंच साझा किया, लेकिन इन दोनों के बीच कोई संवाद नहीं हुआ। वित्त मंत्री जेटली ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए चीन की ‘वन बेल्ट, वन रोड’ पर पाकिस्तान के समर्थन का पुरजोर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


एशियन डेवलपमेंट बैक की 50वीं वार्षिक बैठक के मौके पर बिजनेस न्यूज चैनल सीएनबीसी द्वारा आयोजित ‘एशियाज इकोनॉमिक आउटलुक: टॉकिंग ट्रेड’ में जेटली और पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद इशाक डार समेत चार वक्ता शामिल हुए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने जब चीन को शेष यूरोशिया से जोड़ने वाली वन बेल्ट, वन रोड (ओबीओआर) पहल का समर्थन किया तो जेटली ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि भारत को संप्रुभता के मुद्दों की वजह से इस प्रस्ताव पर गंभीर आपत्ति है। पूरे कार्यक्रम के दौरान जेटली मंच पर ऐसे बैठे हुए थे कि पाक के मंत्री के साथ उनका आमना- सामना भी नहीं हुआ। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद दक्षिण एशिया में बिगड़ते हालात के बीच पहली बार दोनों देशों के नेताओं ने एक साथ मंच साझा किया। लेकिन जेटली के तल्ख तेवर ने पाक को भारत की आपत्ति से परिचित करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed