फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arun jaitley attack on rahul Gandhi Wisdom is not inherited

जेटली ने राहुल पर साधा निशाना, बोले- अक्ल विरासत में नहीं मिलती

Thu, 14 Jun 2018 08:38 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jun 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley attack on rahul Gandhi Wisdom is not inherited
अरुण जेटली
राहुल गांधी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्षेपों की बौछार किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने उन पर पलटवार किया है। जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष की अक्ल पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि ये लगातार अध्ययन से ही हासिल की जा सकती है, क्योंकि ये पिता से विरासत में नहीं मिलती। जेटली ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, कांग्रेस पार्टी ‘विचारधारा विहीन’ बन गई है, क्योंकि इसका एकमात्र जुनून बस एक आदमी के लिए है, जिसे नरेंद्र मोदी कहते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी ने मुद्रा योजना की आलोचना करते हुए भाजपा सरकार पर ये आरोप लगाकर आक्रमण किया था कि उसने बड़े कॉरपोरेट घरानों के करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए हैं। जेटली ने ‘इज कांग्रेस बिकमिंग आइडियोलॉजीलैस?’ हैडिंग से अपलोड की गई फेसबुक पोस्ट में कहा, यूपीए सरकार (कांग्रेस नेतृत्व वाली) के 2008 से 2014 के सत्ता काल को देखा जाए तो उसने देश के 15 बड़े लोन डिफाल्टरों को अंधाधुंध पैसा कर्ज दिया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, गांधी इसके ठीक विपरीत बात कहने की गोबेलियन परंपरा को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष का बैंक के कामकाज के बेसिक तरीके को भी नहीं समझ पाना न केवल उनकी अपनी पार्टी बल्कि पूरे देश के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने लिखी है ‘द रिडिस्कवरी ऑफ कोकाकोला’

जेटली ने राहुल की तरफ से मोदी की नीतियों पर आक्रमण करने के लिए कोकाकोला के संस्थापक को शिकंजी बेचने वाला बता देने के बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा, ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ लिखने वाले के महान नाती ने अपनी परंपरागत त्रुटियों के साथ एक दिन देश को ‘द रिडिस्कवरी ऑफ कोकाकोला’ की महान खोज दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed