फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley admitted in AIIMS hospital Delhi

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली एम्स में भर्ती, पीएम मोदी और अमित शाह मिलने पहुंचे

Fri, 09 Aug 2019 09:02 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 09 Aug 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley admitted in AIIMS hospital Delhi
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को धड़कन तेज होने और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें फिलहाल निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जेटली का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जेटली (66) को सुबह करीब 10 बजे कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया, वह आईसीयू में निगरानी में हैं। एंडोक्रायनोलॉजिस्ट, हृदयरोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। इसी साल मई में भी उपचार के लिए जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


पेशे से वकील जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पहली राजग सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेटली ने अपने स्वास्थ्य कारणों से 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले वर्ष 14 मई को जेटली का किडनी प्रतिरोपण हुआ था। अप्रैल 2018 से ही उन्होंने कार्यालय आना बंद कर दिया था और 23 अगस्त, 2018 को वित्त मंत्रालय में लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले काफी समय से अरुण जेटली अस्वस्थ चल रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने मोदी सरकार की दूसरी कैबिनेट में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इसको लेकर अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी। अरुण जेटली ने उस चिट्ठी को ट्विटर पर भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'पिछले 18 महीने से मैं बीमार हूं। मेरी तबीयत खराब है, इसलिए मुझे मंत्री न बनाने पर विचार करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed