{"_id":"6400a3cdb376276de9018f13","slug":"art-of-living-founder-sri-sri-ravi-shankar-arrives-in-delhi-after-3-years-for-various-programs-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तीन साल बाद दिल्ली पहुंचे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: तीन साल बाद दिल्ली पहुंचे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Thu, 02 Mar 2023 06:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 02 Mar 2023 06:58 PM IST
सार
आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर पांच मार्च को ऑफ लिविंग हैप्पीनेस प्रोग्राम के पांच हजार से अधिक स्नातकों को संबोधित करेंगे। यहां वे सुखी, गतिशील और संतुष्ट जीवन के रहस्यों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर
- फोटो : Twitter/@aolravinaik
विस्तार
आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर तीन साल बाद दिल्ली पहुंचे। यहां वह 2 से 5 मार्च तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, यहां उनका कई उच्च शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों और संकायों को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
बता दें कि, दो फरवरी यानी आज, वे आईआईटी दिल्ली में 1800 से अधिक छात्रों, प्रोफेसर और प्रशासकों से मिलेंगे। यहां वे 'आंतरिक शांति और बाहरी गतिशीलता के माध्यम से उत्कृष्टता' पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यहां ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य पर उनका संबोधन होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद पांच मार्च को श्री श्री रविशंकर आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस प्रोग्राम के पांच हजार से अधिक स्नातकों को संबोधित करेंगे। यहां वे सुखी, गतिशील और संतुष्ट जीवन के रहस्यों पर चर्चा करेंगे।