फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arrested IIT student told family he won’t study, had other plans: Father

Assam: 'पढ़ाई नहीं करूंगा....,' आतंकी संगठन से संबंध के आरोप में गिरफ्तार छात्र ने परिवार से कही थी ये बात

Tue, 02 Apr 2024 10:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Apr 2024 10:38 PM IST
सार

Assam:आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार छात्र के पिता ने कहा कि निश्चित रूप से कुछ ऐसा था जिसके बारे में उसकी मां को पता था। लेकिन उन्होंने इसे छिपाए रखा। 

विज्ञापन
Arrested IIT student told family he won’t study, had other plans: Father
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार छात्र के पिता ने मंगलवार को कहा कि उनके बेटे ने अपने परिवार के सदस्यों से बात की थी कि वह अपनी पढ़ाई जारी नहीं रखेगा और उसकी अन्य योजनाएं हैं। छात्र आईआईटी-गुवाहाटी में पढ़ रहा था। उसका परिवार दिल्ली में रहता है। 

विज्ञापन


जीव विज्ञान विभाग में बी.टेक के चौथे वर्ष के छात्र तौसीफ अली फारूकी को 24 मार्च को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह अब पुलिस हिरासत में है। तौसीफ के पिता अस्मत अली फारूकी ने एक अदालत के बाहरत पत्रकारों से बातचीत में कहा, मैं बिहार के सीवान में रहता हूं। लेकिन वह (बेटा) दिल्ली में मेरी पत्नी के साथ था। मेरे बेटे ने उन्हें (पत्नी) अपनी पढ़ाई जारी न रखने के बारे में बताया था और कहा था कि उसकी अन्य योजनाएं हैं। 
विज्ञापन


पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पिता ने कहा, निश्चित रूप से कुछ ऐसा था जिसके बारे में उसकी मां को पता था। लेकिन उन्होंने इसे छिपाए रखा। अदालत में आई उनकी पत्नी ने मीडिया से बात नहीं की। छात्र के पिता ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें दिन में अपने बेटे से बात करने की अनुमति नहीं दी। तौसीफ के माता-पिता शुक्रवार को यहां पहुंचे थे और अगले दिन उससे मिलने के लिए पुलिस उन्हें थाने ले गए थी, जहां उसे रखा गया था। तौसीफ के पिता ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फारूकी ने इन अफवाहों को भी खारिज किया कि वह अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी कृषि भूमि की देखभाल के लिए बिहार में रहते हैं। आरोपी को 23 मार्च को कामरूप जिले के हाजो से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन भारतीय दंड संहिता और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार किया गया था। 


असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के महानिरीक्षक पार्थ सारथी महंत ने पहले बताया था कि तौसीफ से पूछताछ के बाद पुलिस को आईएसआईएस के साथ उसके संबंधों के विश्वसनीय सबूत मिले हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed