{"_id":"59b505354f1c1bfd7f8b5a1a","slug":"around-one-lakh-rupees-banned-note-donate-in-lalbagcha-raja-pandal-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: लालबागचा के गणपति पंडाल में लोगों ने 'चला दिए' पुराने नोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: लालबागचा के गणपति पंडाल में लोगों ने 'चला दिए' पुराने नोट
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में भगवान गणेश का लालबागचा राजा पंडाल ऋद्धालुओं का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। ऋद्धालुओं की भक्ति के लिए अक्सर जाने जाना वाला ये पंडाल इस बार एक अलग मामले में सुर्खियों में आया है। यहां दर्शन के लिए आए कुछ भक्तों ने भगवान को ही चूना लगा दिया, क्योंकि वे दानपेटी में बंद हुए पुराने नोट डाल गए।
विज्ञापन
जिनकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये तक है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक गणेशोत्सव के दौरान यहां लाखों भक्त आते हैं और इस बार उनकी ओर से करीब 6 करोड़ रुपये दान में आए है। पंडाल के स्टाफ की माने तो 105 नोट 1000 के आए हैं और करीब 50 नोट 500 रुपये के हैं।
विज्ञापन
हर साल यहां ऋद्धालुओं की ओर से करोड़ों रुपये दान में आता है, लेकिन इस बार भारी बारिश के चलते दान की राशि कम रही हैं। पिछले साल राशि का ये आकंड़ा 8 करोड़ रुपये रहा था, लेकिन इस बार भारी बारिश के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। बता दें कि 25 अगस्त से 5 सितंबर तक चले इस उत्सव में दो दिन लोग भारी बारिश के चलते घर से निकले ही नहीं थे।
विज्ञापन