{"_id":"640cbc595fe7eb479d0f1615","slug":"around-900-tourists-stranded-in-sikkim-due-to-heavy-snowfall-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim: सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण 900 पर्यटक फंसे, पुलिस बोली- बचाव अभियान जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim: सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण 900 पर्यटक फंसे, पुलिस बोली- बचाव अभियान जारी
Sat, 11 Mar 2023 11:07 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:07 PM IST
सार
Sikkim Snowfall : एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है और अब तक कुल 89 वाहनों में से 15 वाहनों को निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि बर्फ को धीरे-धीरे रास्तों से हटाया जा रहा है और निकाली गयी गाड़ियों को 46 किलोमीटर दूर गंगटोक के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण करीब 900 पर्यटक फंस गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि नाथूला और सोमगो झील से शनिवार शाम सिक्किम की राजधानी की ओर लौटते हुए करीब 900 पर्यटक भारी बर्फबारी के कारण रास्ते में फंस गये। इन पर्यटकों को बचाने के लिए सेना के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है और अब तक कुल 89 वाहनों में से 15 वाहनों को निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि बर्फ को धीरे-धीरे रास्तों से हटाया जा रहा है और निकाली गयी गाड़ियों को 46 किलोमीटर दूर गंगटोक के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ पर्यटकों को रात सेना के एक शिविर में बितानी पड़ सकती है। सेना ने फंसे हुए पर्यटकों की हरसंभव मदद का वादा किया है। प्रशासन ने पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण कुछ दिन के लिए नाथूला और सोमगो झील के लिए पास जारी करना हाल में बंद कर दिया था।
विज्ञापन