फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader came to the defense of Eknath Shinde, said- he will not complain to Amit Shah regarding Mahayuti

Maharashtra: एकनाथ शिंदे के बचाव में उतरे भाजपा नेता, कहा- वे अमित शाह से नहीं करेंगे महायुति को लेकर शिकायत

Sun, 13 Apr 2025 04:34 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 13 Apr 2025 04:34 PM IST
सार

ऐसा दावा किया जा रहा है डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ दौरे पर आए अमित शाह से राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन से संबंधित विवादास्पद मुद्दों को लेकर बात की है। इस मामले को लेकर भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार शिवसेना नेता शिंदे के बचाव मे उतरे। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। 

विज्ञापन
BJP leader came to the defense of Eknath Shinde, said- he will not complain to Amit Shah regarding Mahayuti
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में महायुति से जुड़े विवादित मुद्दों को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने रखने को लेकर चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि शिंदे ने रायगढ़ दौरे पर आए अमित शाह से राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन से संबंधित विवादास्पद मुद्दों को लेकर बात की है। इस मामले को लेकर भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार शिवसेना नेता शिंदे के बचाव मे उतरे।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री मुनगंटीवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे एक अच्छे नेता हैं। वह शाह के समक्ष शिकायतें उठाने के लिए इस तरह के तरीकों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। शिंदे ऐसे नेता हैं जो अमित शाह के समक्ष मामले को उठाने का इंतजार नहीं करेंगे। वह सीधे उपमुख्यमंत्री अजित पवार से बात करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मनरेगा योजना में सुधार की जरूरत, संसदीय समिति ने की स्वतंत्र सर्वेक्षण कराने की सिफारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस बात से परेशान है कि पार्टी के मंत्रालयों की कुछ फाइलें उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार के पास अटकी हुई हैं। वहीं शिवसेना सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा पिछली शिंदे सरकार द्वारा लिए गए कुछ फैसलों को पलटने से भी नाराज है। कहा जा रहा था कि एकनाथ शिंदे केंद्रीय गृह मंत्री के सामने यह मुद्दा उठा सकते हैं। 


उद्धव की शिवसेना ने किया था मुलाकात का दावा
पिछले महीने शिवसेना उद्धव के मुख पत्र सामना ने दावा किया था कि 22 फरवरी को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पुणे के एक होटल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुप्त बैठक की। इसमें शिंदे ने सीएम पद के लिए दावा ठोंका। इसे गृह मंत्री अमित शाह ने ठुकरा दिया और भाजपा में पार्टी का विलय करने के लिए कहा। सामना में लिखा गया था कि एकनाथ शिंदे और अमित शाह के बीच पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित वेस्टइन होटल में गुप्त बैठक हुई। इस बैठक के लिए शिंदे ने सुबह चार बजे तक अमित शाह का इंतजार किया। सामना में अमित शाह और एकनाथ शिंदे के बीच हुई बातचीत का ब्योरा दिया गया था। 

ये भी पढ़ें:  'औरंगजेब महाराष्ट्र में ही मराठों से हारा और इसी धरती में दफन किया गया', रायगढ़ में बोले अमित शाह

महायुति गठबंधन ने बनाई सरकार
सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। दिसंबर में विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद यह सत्ता में आई थी। हालांकि, जून 2022 से सीएम बने शिंदे को फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम पद से संतोष करना पड़ा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed