{"_id":"5b6778a64f1c1bb35d8b779c","slug":"around-10000-jobs-to-be-created-under-the-ayushman-scheme-says-government-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के तहत पैदा होंगे रोजगार के 10 हजार अवसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुष्मान योजना के तहत पैदा होंगे रोजगार के 10 हजार अवसर
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Aug 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत के सीईओ इंदु भूषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन (एबी-एनएचपीएम) लागू होने से रोजगार के कम से कम 10 हजार अवसर पैदा होंगे। इस योजना का उद्देश्य 10 करोड़ गरीब परिवारों को प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये की सुरक्षा मुहैया कराना है।
विज्ञापन
एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक योजना के तहत निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में एक लाख आयुष्मान मित्रों को तैनात किया जाएगा जो कि स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को पैकेज का लाभ उठाने में सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक लाख ‘आयुष्मान मित्रों’ की भर्ती के लिए कौशल विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता किया है।
अधिकारी ने बताया कि सभी सूचीबद्ध अस्पताल में रोगियों की सहायता के लिए ‘आयुष्मान मित्र’ होगा जो लाभार्थियों और अस्पताल के बीच समन्वय करेगा। वे सहायता डेस्क संचालित करेंगे और योजना में पंजीकृत करने एवं पात्रता की पुष्टि के लिए दस्तावेजों की जांच करेंगे।’
विज्ञापन