फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arogya Setu app broke all records, 13 crore Indians downloaded in just 45 days

आरोग्य सेतु एप ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, महज 45 दिनों में 13 करोड़ भारतीयों ने किया डाउनलोड

Thu, 18 Jun 2020 04:10 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 18 Jun 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
Arogya Setu app broke all records, 13 crore Indians downloaded in just 45 days
aarogya setu safe - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय

कोरोना संक्रमण से लड़ाई में आरोग्य सेतु तेजी से भारतीयों की ढाल बन रहा है। एप 2 अप्रैल को अपनी औपचारिक लांचिंग के बाद से महज 45 दिन में 13 करोड़ भारतीयों का सुरक्षा कवच बन गया है। इस एप को तेजी से भारतीय अपने फोन पर डाउनलोड कर रहे हैं। उन्हें इसकी मदद से न केवल कोरोना संक्रमण का अलर्ट मिलता है बल्कि इसकी सहायता से स्वास्थ मंत्रालय भी कोरोना संक्रमण की निगरानी करता है। तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा एप दुनिया के उन एप्स की श्रेणी में भी शामिल हो गया है जो इतने कम समय में इतना ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा लोगों के अलावा सरकार को  भी हो रहा है। वह इसकी मदद से बीमार और जरुरतमंदों के पास तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन


इस एप को कोरोना संक्रमण की जंग में जागरुकता और संक्रमित लोगों की निगरानी के मकसद से 2 अप्रैल को लांच किया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 14 अप्रैल को लोगों से इसे डाउनलोड करने की अपील की थी। इसके बाद महज पांच से 10 दिन में ही इसने पांच करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बना ली। नीति आयोग से जारी आकड़ों के अनुसार इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि जहां टेलीफोन ने 75 साल में पांच 5 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। वहीं रेडियों जैसे लोकप्रिय माध्यम को भी लगभग तीन दशक से ज्यादा यानि 38 साल लग गए, टेलीविजन को यह सफर तय करने में 13 साल का समय लगा, जबकि पोकेमॉन गो को 19 दिन लगे और आरोग्य सेतु एप ने केवल पांच दिन में यह महारत हासिल कर अब अपनी आमद को 13 करोड़ तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


आरोग्य सेतु एप की कार्यप्रणाली की बात करें तो यह ब्लूटूथ और स्थान डेटा का उपयोग करते हुए उपयोगकर्ताओं को कोरोना संक्रमण के बारे में बताता है। यह उपयोगकर्ता को 500 मीटर से लेकर 10 किलोमीटर के दायरे तक कोरोना संक्रमण और डेटाबैंक की मदद से कोरोना संक्रमित व्यक्ति की सूचना देता है। इस जानकारी को वह सरकार की तरफ से तैयार सिस्टम से सांझा करता है। इसमें अगर आपने दो हफ्तों में किसी से मुलाकात की है, जिसका कोरोना परीक्षण सकारात्मक आया है तो एप आपके संक्रमण जोखिम की गणना करता है कि आप संक्रमण के कितने संवेदनशील दायरे में हैं और आपको उपाय भी सुझाता है। इसमें किसी भी उपयोगकर्ता का नाम, पता और नंबर सार्वजनिक नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे कंटनेमेंट जोन में रहने वाले सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा दिल्ली और नोएडा के लिए भी यह अनिवार्य है। इस नियम का पालन न करने पर छह माह तक की जेल का भी प्रावधान किया गया है। इसके डोर स्टेप डिलवरी करने वाली सुविधाओं से जुड़े लोगों के लिए भी अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed