फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army will do surgical strikes again if needed

पाक बाज नहीं आया तो फिर होगी सर्जिकल स्ट्राइक: आर्मी चीफ 

Sat, 14 Jan 2017 04:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 04:50 AM IST
विज्ञापन
Army will do surgical strikes again if needed

देश के नए जनरल विपिन रावत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंकी हरकत जारी रखता है तो सेना दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई करने में नहीं हिचकेगी। जनरल रावत  ने जानकारी दी कि सीमा पार पाकिस्तान के हरकतों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


सेना प्रमुख  के मुताबिक पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में क्षद्म युद्ध यानि प्रॉक्सी वॉर जारी रख भारत की धर्म निरपेक्षता पर चोट कर रहा है। प्रॉक्सी वॉर पाक के साथ परंपरागत युद्ध के मुकाबले बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को रावत ने कहा कि पाकिस्तान फिर से अपने इलाके में ट्रेनिंग कैंप स्थापित करने लगा है। वहां से उसकी घुसपैठ की कोशिश लगातार जारी है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद घाटी में हुए हमले के सवाल पर रावत ने कहा कि पाकिस्तान ऐसी हरकत करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक केबाद पाकिस्तान ने डीजीएमओ की बातचीत में सीजफायर उल्लंघन खत्म करने की बात की। फिलहाल सीमा पर शांति  है। लेकिन एक हद केबाद पाकिस्तान वहीं हरकतें करता है तो उसे उसी की भाषा में जवाब देने केलिए सेना हर वक्त तैयार है।
 

आतंकवाद से निबटने के लिए सेना को नए तरीके से तैयार किया जा रहा है

Army will do surgical strikes again if needed

रावत ने जानकारी दी कि प्रॉक्सी वॉर, आतंकवाद और उग्रवाद से निबटने के लिए सेना को नए तरीके से तैयार किया जा रहा है। इसके तहत आम लोगों को प्रभावित किए बिना सैन्य कार्रवाई करना मुख्य उद्देश्य है। उड़ी और  पठानकोट जैसे हमले रोकने के लिए तकनीक के इस्तेमाल की व्यवस्था की जा रही है।
 
रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने अपने प्रॉक्सी वॉर को गांवों और दूर दराज के इलाके से शहरी केंद्रों तक ले आया है। यह सेना केलिए नई चुनौती है। वह अब शहरों के युवकों को बहका रहा है। इसके लिए सरकार कई स्तर पर  काम  कर रही है। 
 

मोबाईल फोन की उपलब्धता ने बढ़ाया जवानों में तनाव

Army will do surgical strikes again if needed

जनरल विपिन रावत ने माना कि फारर्वार्ड पोस्ट पर तैनात जवानों में तनाव की बड़ी वजह उनके पास मोबाईल फोन की उपलब्धता है। मोबाईल फोन की वजह से घर परिवार में उपजी समस्या और कलह की खबर उसे रियल टाईम में मिलती रहती है। वह घर  की समस्या सुनता तो है लेकिन वहां से कुछ कर नहीं सकता। यह विवशता जवानों के लिए तनाव का बड़ा कारण बना जाता है। पहले एक या दो एसटीडी बूथ होते थे जहां से हफ्ते में एक आध पर उनकी बात हो पाती थी।

इसके अलावा चिट्ठी से विचारों का आदान प्रदान होता था। जबतक समस्या जवान तक पहुंचती थी तबतक ज्यादातर मामलों में उसका निबटारा हो चुका होता था। रावत के मुताबिक यह नई समस्या सेना नेतृत्व के लिए चुनौती है जिसपर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed