{"_id":"5d9855008ebc3e93b31a6fac","slug":"army-sources-on-large-scale-exercise-on-china-border-says-such-media-stories-are-unfounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा पर सैन्याभ्यास की रिपोर्ट को सेना ने किया खारिज, बताया सामान्य प्रक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन सीमा पर सैन्याभ्यास की रिपोर्ट को सेना ने किया खारिज, बताया सामान्य प्रक्रिया
Sat, 05 Oct 2019 02:02 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने शनिवार को उन खबरों का खंडन कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि चीन सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया जा रहा है। सेना के सूत्रों के अनुसार जब सेना से चीन सीमा पर सैन्य अभ्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस तरह की खबरें निराधार हैं और उन्हें बताया गया है कि उनका अनुमान गलत है।'
विज्ञापन
Army sources on large scale exercise planned on the China border: Such media stories are unfounded & conveyed that the conjectures are misplaced.
— ANI (@ANI) October 5, 2019विज्ञापन
दरअसल, पहले इस तरह की खबरें थीं कि भारत अरुणाचल प्रदेश में हिम-विजय सैन्य अभ्यास कर रही है। जिसे लेकर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई है। चीन ने यह आपत्ति ऐसे समय पर जताई है जब अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चेन्नई में दूसरी अनौपचारिक बैठक होने वाली है।
विज्ञापन
चीन ने इस सैन्य अभ्यास को लेकर कहा था कि इससे दोनों देशों के बीच होने वाली अनौपचारिक बैठक पर असर पड़ सकता है। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि अभ्यास वास्तविक नियंत्रण रेखा से 100 किलोमीटर दूर हो रहा है। अब इसे लेकर सेना ने स्पष्टीकरण दिया है।
वहीं पूर्वी कमान द्वारा बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास को लेकर मीडिया के सवाल के जवाब में सेना ने कहा, 'सर्दी शुरू होने से पहले और सर्दी के बाद के महीनों के लिए तैयारियां की जाती हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। पूर्वी कमान में इस तरह का सैन्य अभ्यास किया जाता है। हाल ही में 17 कॉर्प्स की स्थापना की है।'
17 कॉर्प्स भारतीय सेना की एकमात्र माउंटेन स्ट्राइक कोर है। इसके जवान पर्वतीय क्षेत्र में युद्धाभ्यास करेंगे। ऊंची पर्वत चोटियों के मौसम अनुसार जवानों को ढालने के लिए इस तरह के सान्य अभ्यास किए जाते हैं। सैनिकों को नियमित तौर पर ऊंचाई में युद्ध का प्रशिक्षण दिया जाता है।