{"_id":"58b8ee324f1c1bc635830f41","slug":"army-sahayak-roy-mathew-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों के विवादित वीडियो में नजर आने वाले आर्मी सहायक की रहस्यमय मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जवानों के विवादित वीडियो में नजर आने वाले आर्मी सहायक की रहस्यमय मौत
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
पिछले महीने एक न्यूज वेबसाइट के स्टिंग ऑपरेशन में अधिकारियों के बच्चों को स्कूल ले जाते और उनके कुत्तों को टहलाते हुए कई आर्मी जवान का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में नजर आया एक आर्मी जवान रॉय मैथ्यु महाराष्ट्र के देओलाली केंटोंमेन्ट की एक बैरक में मंगलवार को रहस्यमय परिस्थितियों को मृत पाया गया।
विज्ञापन
मैथ्यु ने 'सहयाक' सिस्टम की आलोचना की थी। डॉक्टरों का कहना है कि 33 वर्षीय मैथ्यु की लाश सड़ चुकी है उसकी मौत शायद तीन दिन पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबकि, पुलिस सूत्रों ने कहा कि 13 साल से आर्मी में सेवाएं दे रहे मैथ्यू देओलाली में उन जवानों में से एक थे जो वीडियो में अधिकारियों के बच्चों को स्कूल ले जाते और कुत्तों को टहलाते हुए नजर आए थे। इस स्टिंग ऑपरेशन ने ब्रिटिश दौर से चले आ रहे 'सहायक' सिस्टम के खिलाफ विरोध के स्वर के बुलंद कर दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस सूत्र ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से सर्कुलेट होने के बाद कई मैथ्यू से कई अधिकारियों ने पूछताछ की। सूत्र ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन ऑनलाइन पोस्ट होने के बाद से मैथ्यू जांच का सामना कर रहे थे वह अपनी आर्टिलेरी यूनिट से 25 फरवरी से गायब थे। मैथ्यू भारी दबाव के महसूस कर रहे थे।