{"_id":"587c04c74f1c1b332defeb49","slug":"army-plays-a-pivotal-role-in-ensuring-national-security-says-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सुरक्षा में सेना निभाती है निर्णायक भूमिका: राष्ट्रपति ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश की सुरक्षा में सेना निभाती है निर्णायक भूमिका: राष्ट्रपति
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Jan 2017 05:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि भारतीय सेना राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि यह आने वाले समय में भी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय ताकत के तौर पर खुद को प्रस्तुत करती रहेगी।
विज्ञापन
सेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी अधिकारियों, जवानों और पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। कुछ इलाके तो ऐसे हैं जो पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि सेना आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों के दौरान स्थिरता प्रदान करती है और प्राकृतिक आपदा के दौरान सहायता करती है। सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारतीय सेना पेशेवराना अंदाज, निस्वार्थ सेवा और बेमिसाल बहादुरी के लिए जानी जाती है। आज हम अपने बहादुर जवानों को याद करते हैं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी। देश उनके और उनके परिवारों का ऋणी है।
विज्ञापन