फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   army on standby in rohtak for dera chief ram rahim setencing after he got verdict in rape case

राम रहीम केस: रोहतक में Standby पर आर्मी, हालात बिगड़े तो होगा ओपन फायर

Mon, 28 Aug 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 28 Aug 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
army on standby in rohtak for dera chief ram rahim setencing after he got verdict in rape case

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद सोमवार को उनकी सजा का ऐलान किया जाएगा। दोषी करार देने वाले सीबीआई कोर्ट के जज जगदीप सिंह यहां रोहतक जेल पहुंच कर ही उन्हें सजा तय करेंगे।  डेरा समर्थकों को हाथ शुिक्रवार को हुई हिंसा के बाद हालात काबू करने के लिए रोहतक में आर्मी को स्टैंडबॉय पर रखा गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: 2010 में ही आर्मी ने दी चेतावनी, डेरा में चल रही हथियारों की ट्रेनिंग!
विज्ञापन


यहां करीब 9000 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री ट्रूप्स तैनात किए गए हैं। रोहतक के अलावा हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली में सिक्योरिटी पर्सनल तैनात किए गए हैं। यहां से निकले वाली हर गाड़ी को चैक किया जा रहा है। रोहतक के आईजीपी नवदीप सिंह वर्क ने कहा कि कोर्ट की कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए केंद्र की ओर सेनाबल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोहतक से दिल्ली जाने का रास्ता बदल दिया गया है और सभी बस और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रोहतक से डिप्टी कमीश्नर अतुल कुमार ने बताया अगर डेरा समर्थक किसी भी तरह से हालात बिगाड़ते हैं तो सेना को ओपन फायर करने के ऑर्डर दिए गए हैं।
 
रोहतक में मंदिरों में प्रार्थना करने वाले करीब 100 डेरा समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि शनिवार को सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में हालात बद से बदतर हो गए। इसके बाद हरियाणा-पंजाब के कई इलाकों में कर्फ्यू और दिल्ली-एनसीआर में धारा-144 लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed