फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army officer's friend alleges sexual harassment by police after arrest in odisha

Odisha: पुलिसकर्मियों पर सैन्य अफसर की मंगेतर के यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता बोली- हाथ-पैर बांधे और कपड़े...

Fri, 20 Sep 2024 10:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 20 Sep 2024 10:51 AM IST
सार

पुलिस ने सेना अधिकारी की मंगेतर को बदतमीजी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 19 सितंबर को हाईकोर्ट से जमानत के बाद उसने ये खुलासा किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा पुलिस ने इंस्पेक्टर इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Army officer's friend alleges sexual harassment by police after arrest in odisha
महिला के साथ पुलिसकर्मियों ने की बदसलूकी - फोटो : stock.adobe

विस्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं। दरअसल, सैन्य अधिकारी की मंगेतर को पुलिस के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के कारण गिरफ्तार किया गया था। महिला ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ।

विज्ञापन


रविवार की बताई जा रही घटना
घटना 15 सितंबर की है। पुलिस ने सेना अधिकारी की मंगेतर को बदतमीजी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 19 सितंबर को हाईकोर्ट से जमानत के बाद उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। अब इस मामले में ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला भरतपुर पुलिस थाने के पूर्व प्रभारी निरीक्षक दीनकृष्ण मिश्रा, उपनिरीक्षक बैसालिनी पांडा, सलिलामयी साहू, सागरिका रथ और कांस्टेबल बलराम हांसदा के खिलाफ दर्ज किया गया है। इससे पहले, ओडिशा पुलिस ने इंस्पेक्टर इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


पीड़िता और सेना अधिकारी शिकायत करने पहुंचे थे पुलिस थाने
पीड़िता ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे वह अपना रेस्टोरेंट बंद करके अपने मंगेतर, जो सेना में अधिकारी हैं, के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और छेड़छाड़ करने लगे। पुलिस से शिकायत करने और मदद मांगने के लिए वे भरतपुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया, ‘जब हम प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे तो वहां सिविल ड्रेस में मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी थी। हमने उनसे एफआईआर दर्ज करने और बदमाशों को पकड़ने के लिए एक गश्ती वाहन भेजने के लिए कहा। मेरी मदद करने के बजाय मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।’

पहले मेरे मंगेतर को जेल में डाला फिर...
वर्तमान में भुवनेश्वर स्थित एम्स में इलाज करा रही महिला ने कहा कि कुछ देर बाद और पुलिसकर्मी थाने पहुंचे तथा उन्होंने उनके मंगेतर से शिकायत लिखने को कहा। महिला ने आरोप लगाया, ‘मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, उन्होंने मेरे मंगेतर (सैन्य अधिकारी को) हवालात में डाल दिया। जब मैंने कहा कि वे (पुलिस) सेना के अधिकारी को हिरासत में नहीं रख सकते तो दो महिला अधिकारियों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।’

'मेरी छाती पर मारा'
महिला ने कहा कि जब महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी गर्दन पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी के हाथ पर काट लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ और पैर बांधकर उसे एक कमरे में बैठा दिया। कुछ समय बाद एक पुरुष अधिकारी ने दरवाजा खोला और मेरी छाती पर कई बार लात मारी। उसने मेरे अंडरगार्मेंट उतारे और अपनी पैंट नीचे की। फिर फिर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील बातें कीं।


महिला आयोग ने लिया संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में भरतपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक सहित कुल पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed