फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army jawan shoots himself dead at DRDO facility in Odisha

Odisha: डीआरडीओ के कैंप में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Mar 2024 03:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Mar 2024 03:29 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में डीआरडीओ के कैंप में तैनात सेना के जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Army jawan shoots himself dead at DRDO facility in Odisha
खुद को मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में सेना के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार दी। घटना रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की रडार ऑब्जर्वेटरी सर्विलांस यूनिट में हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

यह घटना रविवार तड़के करीब दो बजे हुई हुई। सेना का जवान (35 वर्षीय) महाकालपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के कियारबंका गांव में डीआरडीओ के एक कैंप में ड्यूटी पर था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान खून से लथपथ पाया गया और उसे पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकालपाड़ा पुलिस थाने के निरीक्षक बिमल कुमार मलिक ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed