{"_id":"683b1b82ccc818b1660c307c","slug":"army-conducts-trials-of-next-gen-def-systems-under-near-combat-conditions-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army: सेना ने अगली पीढ़ी की रक्षा प्रणालियों का युद्ध जैसे हालात में किया परीक्षण; तकनीक को मजबूत करना मकसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Army: सेना ने अगली पीढ़ी की रक्षा प्रणालियों का युद्ध जैसे हालात में किया परीक्षण; तकनीक को मजबूत करना मकसद
Sat, 31 May 2025 08:39 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 31 May 2025 08:39 PM IST
सार
सेना वर्तमान में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, बबीना फील्ड फायरिंग रेंज और जोशीमठ सहित देशभर के प्रमुख स्थानों पर व्यापक क्षमता विकास प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा आगरा और गोपालपुर में विशेष रूप से वायु रक्षा उपकरण प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना ने कई अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन करने के लिए युद्ध जैसे हालात में परीक्षण किया। ये परीक्षण इलेक्ट्रानिक रूप से कृत्रिम युद्ध कौशल को एकीकृत करते हुए किए गए। इन परीक्षणों का मकसद सेना की तकनीकी क्षमता को मजबूत करना तथा इसकी परिचालन तत्परता को बढ़ाना है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मानव रहित हवाई प्रणालियों (यूएएस), यूएवी लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड म्यूनिशन (यूएलपीजीएम), रनवे इंडिपेंडेंट (आरडब्ल्यूआई) रिमोटली पायलटेड एरियल सिस्टम (आरपीएएस), काउंटर-यूएएस समाधान, मानव रहित हवाई वाहन हथियार, विशिष्ट वर्टिकल लॉन्च (एसवीएल) ड्रोन, सटीक बहु युद्धक सामग्री वितरण प्रणालियां, एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन और इंटरडिक्शन सिस्टम (आईडीडीआईएस), निम्न स्तरीय हल्के वजन वाले रडार, वीएसएचओआरएडीएस (अगली पीढ़ी) आईआर सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) प्लेटफॉर्म का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
तकनीकी बढ़त को मजबूत करना लक्ष्य
मंत्रालय ने कहा कि इन मूल्यांकनों के जरिये सेना का लक्ष्य अपनी तकनीकी बढ़त को मजबूत करना, परिचालन तत्परता को बढ़ाना और रक्षा क्षमता विकास में स्वदेशी नवाचार व आत्मनिर्भरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करना है। ये परीक्षण सेना के परिवर्तन के दशक के रोडमैप में एक महत्वपूर्ण कदम है। इनका उद्देश्य उभरती युद्धक परिस्थितियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के तेजी से समावेशन को सुनिश्चित करना है। इस परीक्षण में बड़ी संख्या में रक्षा उद्योग साझेदार भाग ले रहे हैं। यह सेना और घरेलू निर्माताओं के बीच बढ़ते तालमेल को दिखाता है।
विज्ञापन
पोखरण, बबीना, आगरा में परीक्षण
अधिकारियों ने बताया कि सेना वर्तमान में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, बबीना फील्ड फायरिंग रेंज और जोशीमठ सहित देशभर के प्रमुख स्थानों पर व्यापक क्षमता विकास प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा आगरा और गोपालपुर में विशेष रूप से वायु रक्षा उपकरण प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।
सेना प्रमुख ने किया था दौरा
सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 27 मई को बबीना फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया था और वहां चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा सभी हितधारकों के साथ बातचीत की।