फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army conducted joint operation in Manipur and recovered huge quantity of arms and ammunition news in hindi

Manipur: मणिपुर में सेना ने संयुक्त ऑपरेशन चला कर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद किया, एक गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 02:48 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Feb 2025 02:48 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर कांगपोकपी जिले के जनरल एरिया नेपाली बस्ती, वेइटम खुलेन - खोकेन गांव रोड पर संयुक्त अभियान चलाया।

विज्ञापन
Army conducted joint operation in Manipur and recovered huge quantity of arms and ammunition news in hindi
हथियार और गोला बारूद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मणिपुर में संयुक्त ऑपरेशन चलाए। पिछले करीब एक सप्ताह में मणिपुर के ककचिंग, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और थौबल जिलों के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों से 10 हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद करने में सफल मिली। इस दौरान कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी का एक सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर कांगपोकपी जिले के जनरल एरिया नेपाली बस्ती, वेइटम खुलेन - खोकेन गांव रोड पर संयुक्त अभियान चलाया। इसमें एक 5.56 मिमी राइफल, एक 7.62 मिमी राइफल, एक .303 स्नाइपर राइफल (संशोधित), एक .22 पिस्तौल, एक सिंगल बैरल राइफल, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, ग्रेनेड, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की। इसी तरह से असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने थौबल जिले के जनरल एरिया वाइथौ में कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (तैबंगांबा) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया और गोला-बारूद बरामद किया।
विज्ञापन


चुराचांदपुर जिले में भी भारतीय सेना ने सीआरपीएफ और मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर लोइलमकोट और नालोन गांवों के बीच (नालोन से 4 किमी दक्षिण-पूर्व) एक संयुक्त अभियान चलाया। इसमें छह लंबे रॉकेट (5-6 फीट लंबे) के साथ एक लॉन्चर स्टैंड, एक देशी मोर्टार (पॉम्पेई), गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की। एक अन्य अभियान में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने ककचिंग जिले के जनरल एरिया चैरल खुनौ में एक ऑपरेशन चलाया और एक 9 मिमी राइफल, एक 9 मिमी पिस्तौल, दो ग्रेनेड, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति, बरामद हथियार और अन्य सामान मणिपुर पुलिस को सौंप दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना, असम राइफल्स, सीआरपीएफ और मणिपुर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार संयुक्त ऑपरेशन चला रहे हैं और हथियार बरामद कर रहे हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां मणिपुर की शांति की दिशा में लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed