फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Commanders Conference amid security threat with China Pakistan General Manoj Pande Defence Minister CDS

Commanders Conference: चीन, पाकिस्तान से सुरक्षा चुनौतियों पर मंथन, रक्षा मंत्री भी बैठक को करेंगे संबोधित

Tue, 18 Apr 2023 03:02 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 18 Apr 2023 03:02 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि आगे बैठक में 13 लाख जवानों से युक्त सेना के आधुनिकीकरण और उसमें प्रौद्योगिकी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रशिक्षण, रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी आदि के इस्तेमाल पर चर्चा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 अप्रैल को बैठक को संबोधित करेंगे।
 

विज्ञापन
Army Commanders Conference amid security threat with China Pakistan General Manoj Pande Defence Minister CDS
General Manoj Pande - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन व पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर सेना के शीर्ष अधिकारियों की पांच दिवसीय बैठक सोमवार को शुरू हुई। बैठक के पहले दिन सैन्य अधिकारियों ने सेना की युद्ध क्षमता को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि आगे बैठक में 13 लाख जवानों से युक्त सेना के आधुनिकीकरण और उसमें प्रौद्योगिकी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रशिक्षण, रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी आदि के इस्तेमाल पर चर्चा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 अप्रैल को बैठक को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों को सीडीएस अनिल चौहान, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार और वायुसेना अध्यक्ष वीआर चौधरी भी संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दौरान चीन में पूर्व राजदूत विजय गोखले द्वारा भारत-चीन संबंधों की भावी रूपरेखा पर वार्ता की भी योजना है। साल में दो बार होने वाली इसकी पहली बैठक 21 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन


पहली बार, इस बैठक का आयोजन हाइब्रिड प्रारूप में किया जा रहा है। इसमें सेना के कमांडर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहले दिन वर्चुअल तौर पर बैठक में हिस्सा लेंगे। फिर विस्तृत विचार-विमर्श की आवश्यकता वाले मुद्दों पर शेष बैठक में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे। बैठक के दौरान पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले तीन साल से चल रहे विवाद सहित जम्मू-कश्मीर के हालात पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed