{"_id":"58f313c74f1c1b1b74470431","slug":"army-chief-vipin-rawat-arrived-at-nsa-ajit-doval-house-talks-on-situation-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा: महबूबा से मुलाकात के बाद डोभाल के घर पहुंचे सेना प्रमुख रावत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर हिंसा: महबूबा से मुलाकात के बाद डोभाल के घर पहुंचे सेना प्रमुख रावत
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
विपिन रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख विपिन रावत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के घर पहुंचे हैं। एक न्यूज चैनल के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए सेना प्रमुख उनके घर पहुंचे हैं। गौरतलब है कि घाटी में सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की घटनाओं में बढ़ोतरी, सुरक्षाबलों के साथ मारपीट और सेना की ओर से युवक को सेना की ओर से जीप पर बांधकर घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे।
विज्ञापन
सेना प्रमुख से मिलीं महबूबा मुफ्ती
उन्होंने राजभवन में राज्यपाल से मिलकर आंतरिक तथा बाह्य सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में सैन्य प्रमुख ने एलओसी पर सुरक्षा हालात तथा घुसपैठ को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए किए जा रहे उपायों पर चर्चा की। खासकर घाटी में पत्थरबाजी तथा आतंकी घटनाओं से निबटने के उपायों को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा रावत शाम सात बजे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मिले। महबूबा ने सैन्य प्रमुख से हाल ही में वायरल हुए वीडियो पर चर्चा की। सैन्य प्रमुख ने कहा कि युवक को आर्मी जीप के साथ बंधे होने के वीडियो की जांच करवाएं और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कश्मीर घाटी में कर्फ्यू जैसे हालात
वहीं कश्मीर घाटी में रविवार को कर्फ्यू जैसे हालातों के बीच आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बाटमालू इलाके में सुरक्षा के लिहाज से कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं साथ ही शहर के अन्य कई इलाकों में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
उधर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में राजपुरा इलाके में आतंकियों ने जम्मू कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी पीडीपी से जुड़े एक नेता की हत्या की है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा के राजपुरा इलाके के कसबेयार में पीडीपी नेता बशीर अहमद डार के घर पर अज्ञात आतंकियों ने हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने पीडीपी नेता और उनके रिश्तेदार पर हमला किया जिसमें पीडीपी नेता बशीर अहमद डार की मौत हो गई।