फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief, said obstructors of ops will be treated as anti nationals

आर्मी चीफ बोले- आतंकवादियों का साथ देने वाले भी आतंकी

Wed, 15 Feb 2017 10:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Feb 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Army Chief, said obstructors of ops will be treated as anti nationals
विपिन चंद्र रावत
सेना प्रमुख विपिन रावत ने बुधवार को आतंक विरोधी ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों को सपोर्ट करने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा, आतंकवादियों के एनकाउंटर और दूसरे आतंक विरोधी अभियानों के दौरान जो लोग बाधा डालते हैं, उनके साथ भी आतंकवादियों जैसा ही सलूक किया जाएगा। 
विज्ञापन


दिल्ली में शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सैन्य प्रमुख ने कहा, आतंकी संगठनों को बाहर से सपोर्ट करने वालों को भी कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकल लोग जो आतंक को जारी रखना चाहते हैं या आईआईएस और पाकिस्तान का झंडा फहराते हैं, उनके साथ भी राष्ट्रविरोधियों की तरह ही व्यवहार किया जाएगा। 
विज्ञापन

 


बताते चलें कि बीते कुछ महीनों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों के मुठभेड़ के दौरान कुछ स्थानीय लोगों की भूमिका भी सामने आई है। वे सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी करते हुए नजर आएं। यही नहीं, उन्होंने आतंकवादियों का भगाने में मदद भी की। 
 





मंगलवार को कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक मेजर सहित सेना के चार जवान शहीद हो गए। वहीं, एक नागरिक और सेना के 8 जवान घायल भी हो गए। इस दौरान सेना ने चार आतंकवादियों को भी ढ़ेर कर दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed