{"_id":"608888e6f674f1390447c988","slug":"army-chief-general-mm-narwane-visited-east-ladakh-and-siachen-saltoro-ridge-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन तनाव : एलएसी पर पीछे हटने में आनाकानी कर रहा ड्रैगन, जनरल नरवणे पहुंचे लद्दाख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन तनाव : एलएसी पर पीछे हटने में आनाकानी कर रहा ड्रैगन, जनरल नरवणे पहुंचे लद्दाख
Wed, 28 Apr 2021 03:28 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Apr 2021 03:28 AM IST
सार
सेना प्रमुख ने तनातनी वाले इलाकों में सेना की तैनाती और कम वक्त में कार्रवाई का लिया जायजा, डेपसांग में बरकरार है आमने-सामने की स्थिति
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को पूर्वी लद्दाख और सियाचिन-साल्टोरो रिज इलाकेका दौरा किया। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास तनातनी वाले इलाकों से फरवरी में भारत और चीन में पीछे हटने के हुए करार पर चीनी सेना की चल रही आनाकानी के बीच सेना प्रमुख ने सेना की तैनाती और कम वक्त में कार्रवाई की क्षमता का जायजा लिया।
विज्ञापन
जनरल नरवणे बुधवार को मौजूदा गंभीर तनातनी वाले इलाके डेपसांग के मद्देनजर अहम सैन्य ठिकाने दौलत बेग ओल्डी (डीओबी) का भी दौरा करेंगे। पैंगोंग झील के इलाके से हटने के बाद चीन करार के मुताबिक गोगरा, हॉट स्प्रींग और डेमचक से हटने से इनकार कर रहा है। उधर, डेपसांग में भी आमने-सामने की स्थिति बरकरार है।
विज्ञापन
जनरल नरवणे और उनके साथ गए उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को लद्दाख के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजी के मेनन ने ताजा हालात, सुरक्षा तैयारियों और गतिविधियों की जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल मेनन चीन के साथ सैन्य स्तर की बातचीत की अगुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौजूदा तनातनी को लेकर भारत और चीनी सेना के बीच 11 दौर की बातचीत हो चुकी है। गौरतलब है कि सियाचिन-साल्टोरो रिज इलाकेमें ही दो दिन पहले पंजाब रेजिमेंट के दो जवानों की हिम स्खलन में मौत हो गई थी।
जवानों का बढ़ाया हौसला
सूत्रों ने कहा कि जनरल नरवणे ने दुर्गम इलाकों में ऊंचाई वाली जगहों पर दुरूह मौसम की स्थिति में तैनात होने वाले जवानों से बातचीत की और इस दौरान उनकी दृढ़ता और ऊंचे मनोबल के लिए उनकी सराहना की। जनरल नरवणे का बुधवार को ही दिल्ली लौटना है।