{"_id":"616d6b4735e4ec052949d9ba","slug":"army-chief-general-mm-naravane-on-2-day-visit-to-jammu-amid-terror-killing-to-review-security-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: टेरर किलिंग के बीच रवाना हुए सेना प्रमुख नरवणे, सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर: टेरर किलिंग के बीच रवाना हुए सेना प्रमुख नरवणे, सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा
Mon, 18 Oct 2021 06:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:10 PM IST
सार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में टेरर किलिंग के दौर के बीच सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे जम्मू के दौरे पर रवाना हो गए हैं। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से प्रवासी मजदूरों और बाहरी लोगों पर आतंकी हमले बढ़े हैं। आतंकी टारगेट किलिंग कर रहे है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
थलसेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे इस समय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सेना ने सोमवार को बताया कि यहां व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) उन्हें सुरक्षा स्थिति और कार्रवाई की तैयारियों की जानकारियां देंगे।
विज्ञापन
क्षेत्र में नागरिकों पर हो रहे हमलों की श्रृंखला में रविवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों की हत्या कर दी थी और एक अन्य मजदूर को घायल कर दिया था। गैर स्थानीय मजदूरों पर पिछले 24 घंटों के अंदर यह तीसरा हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को आतंकवादियों ने बिहार के एक रेहड़ी वाले की और उत्तर प्रदेश के एक बढ़ई की हत्या कर दी थी। प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा था कि आतंकियों और उनके आकाओं को पकड़कर मारे गए लोगों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।