{"_id":"627a4aa94ab1a40bfc544075","slug":"army-chief-general-manoj-pande-to-receive-param-vishisht-seva-medal-from-president-ram-nath-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा को सम्मान: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पदक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेवा को सम्मान: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पदक
Tue, 10 May 2022 09:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 10 May 2022 09:24 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे को आज परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करते सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे
- फोटो : एएनआई (वीडियो स्क्रीनशॉट)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज यानी मंगलवार को परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह मेडल प्रदान किया। जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल को नए सेना प्रमुख का पद संभाला था। वह देश के 29वें सेना प्रमुख हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (सेवानिवृत्त) को भी राष्ट्रपति कोविंद ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।
14 कॉर्प्स के पूर्व कमांडर और वर्तमान में सैन्य सचिव लेफ्टिनेंट जनरल पी गोपालकृष्णन मेनन को राष्ट्रपति ने उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया। उन्हें यह पदक पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संघर्ष के दौरान उनकी भूमिका के लिए दिया गया।
विज्ञापन
18 मद्रास रेजिमेंट के कैप्टन आशुतोष कुमार के अभिभावकों ने राष्ट्रपति से शौर्य चक्र प्राप्त किया।