फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief General Bipin Rawat said pakistan will get befitting reply of Sunjwan attack

आर्मी चीफ बिपिन रावत बोले- जल्द ही सुंजवां हमले का खामियाजा भुगतेगा पाकिस्तान

Fri, 23 Feb 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
Army Chief General Bipin Rawat said pakistan will get befitting reply of Sunjwan attack
बिपिन रावत

भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का कहना है कि सेना पाकिस्तान को बहुत जल्द जम्मू और कश्मीर के सुंजवां में हुए फिदायीन हमले का माकूल जवाब देगी। सुंजवां में जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए हमले में 6 जवानों के साथ एक नागरिक शहीद हो गया था। घटना के बाद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पाकिस्तान को इसके लिए भुगतना पड़ेगा। उन्होंने इस आतंकी संगठन पर पाक द्वारा आर्थिक सहयोग देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


बुधवार को आर्मी चीफ ने एक इंटरव्यू में कहा- पाकिस्तान सोचता है कि वह एक ऐसी लड़ाई लड़ रहा है जो उसे फायदा पहुंचा रही है लेकिन हमारे पास बहुत से विकल्प मौजूद हैं जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक शामिल है। हालांकि उन्होंने कार्रवाई के बारे में सूचना देने से मना कर दिया। रावत ने कहा कि जब पाकिस्तान भारत में आतंकी भेजना बंद कर देगा तब हम भी जवाबी कार्रवाई करना बंद कर देंगे।
विज्ञापन


सरकारी डाटा के अनुसार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन पिछले साल से काफी बढ़ गया है। साल 2017 में 860 सीजफायर के उल्लंघन की घटना सामने आई थीं जबकि साल 2016 में 271 इस तरह की घटनाएं घटी थी। रावत ने पत्थरबाजी मामले में सेना का बचाव करते हुए कहा कि पत्थरबाज सेना के ऑपरेशन में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि सेना को अपना काम करना है। हम किसी को क्षति नहीं पहुंचाना चाहते हैं लेकिन आप हमसे उस समय क्या अपेक्षा करेंगे जब हम पत्थरबाजों की भीड़ से घिर जाएंगे? शोपियां में भी हमने पहले हवा में फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फारूक अहमद डार के मामले को उठाते हुए सेनाध्यक्ष ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। इसी वजह से जनाजे के समय हम किसी तरह का ऑपरेशन को अंजाम नहीं देते। यह जानने के बावजूद कि उनमें आतंकी शामिल होते हैं और हवाई फायरिंग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed