{"_id":"5c00d22ebdec2241c802e94a","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-said-pakistan-has-made-its-state-an-islamic-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख बिपिन रावत की पाक को दो टूक- पहले आतंक खत्म करे पाकिस्तान, फिर बात करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना प्रमुख बिपिन रावत की पाक को दो टूक- पहले आतंक खत्म करे पाकिस्तान, फिर बात करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
bipin rawat
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एकबार फिर पाकिस्तान को आगाह किया है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में सेना प्रमुख ने कहा कि अगर भारत के साथ मिलकर रहना है तो उसे पहले धर्मनिरपेक्ष देश बनना होगा।
जरनल रावत ने कहा, 'पाकिस्तान ने खुद को इस्लामिक देश बना लिया है। अगर उन्हें भारत के साथ मिलकर रहना है तो उन्हें खुद को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के तौर पर विकसित करना होगा। रावत ने कहा कि हम एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र हैं। यदि वे हमारी तरह धर्मनिरपेक्ष बनते हैं तभी हम उनमें संभावनाएं देख सकते हैं।
साथ ही रावत ने पिछले दिनों पाक प्रधानमंत्री द्वारा लगातार दिए जा रहे भाषणों की ओर इशारा करतो हुए कहा, 'वे (पाकिस्तान) कह रहे हैं कि आप एक कदम बढ़ाइए, हम दो कदम बढ़ाएंगे। लेकिन उनके यह कहने और करने में भारी विरोधाभास नजर आता है। उनकी तरफ से उठने वाला एक कदम भी सकारात्मक तरीके से उठाया जाता हुआ अगर हम दिखेगा तब हम जरूर उनके साथ बात आगे करेंगे लेकिन यह सब तभी हो सकता है जब जमीनी रूप से हम उसका असर होता हुआ देखेंगे।
विज्ञापन
तब तक मैं कह देना चाहता हूं कि हमारा देश इस बात को साफतौर पर कहता रहा है कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते हैं। '