फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief Gen Pande holds talks with Bhutanese commander

India-Bhutan: सेना प्रमुख मनोज पांडे से मिले भूटान सेना के अफसर, द्विपक्षीय सैन्य संबंध बढ़ाने पर चर्चा

Tue, 01 Nov 2022 04:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Nov 2022 04:28 PM IST
सार

अधिकारियों ने कहा, वार्ता भारत-भूटान रक्षा सहयोग पर केंद्रित रही और दोनों कमांडरों ने उभरते क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों की समीक्षा की। लेफ्टिनेंट जनरल शेरिंग की दिल्ली यात्रा तब हो रही है, जब तीन महीने पहले जनरल पांडे ने भूटान की यात्रा की थी। 

विज्ञापन
Army Chief Gen Pande holds talks with Bhutanese commander
सीओएएस जनरल मनोज पांडे और रॉयल भूटना आर्मी के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर - फोटो : ट्विटर/ एडीजीपीआई

विस्तार

चीन डोकलाम पठार में भूटानी क्षेत्र के आसपास बुनियादी ढांचा बढ़ा रहा है। इसके मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मगंलवार रॉयल भूटान सेना के मुख्य संचालन अधिकारी (चीफ ऑपरेशन ऑफिसर) लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंग के साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों का विस्तार करने के तरीकों पर व्यापक बातचीत की। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, वार्ता भारत-भूटान रक्षा सहयोग पर केंद्रित रही और दोनों कमांडरों ने उभरते क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों की समीक्षा की। लेफ्टिनेंट जनरल शेरिंग की दिल्ली यात्रा तब हो रही है, जब तीन महीने पहले जनरल पांडे ने भूटान की यात्रा की थी। 
विज्ञापन


भारतीय सेना ने ट्वीट किया, सीओएएस जनरल मनोज पांडे ने रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंगा का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों सेनाओं के बीच डिफेंस कॉ-ऑपरेशन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूटानी कमांडर ने शहीद जवानों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) में माल्यार्पण किया। उन्हें साउथ ब्लॉक के लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। डोकलाम पठार भारत के सामरिक हित के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed