फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief Gen Naravane takes charge as chairman of Chiefs of Staff Committee

जिम्मेदारी: थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को बनाया गया चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष 

Thu, 16 Dec 2021 01:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Dec 2021 01:23 AM IST
सार

नरवणे को तीनों सेना प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ होने के कारण इस पद का प्रभार दिया गया है। इससे इस संभावना को और बल मिला है कि जनरल नरवणे औपचारिक रूप से देश के अगले सीडीएस बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Army Chief Gen Naravane takes charge as chairman of Chiefs of Staff Committee
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : ANI

विस्तार

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीएससी) के अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया है। सीएससी के अध्यक्ष का पद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से रिक्त था। इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


नरवणे को तीनों सेना प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ होने के कारण इस पद का प्रभार दिया गया है। इससे इस संभावना को और बल मिला है कि जनरल नरवणे औपचारिक रूप से देश के अगले सीडीएस बनाए जा सकते हैं। देश में सीडीएस का पद गठित किए जाने से पहले तीनों सेना प्रमुखों में से सबसे वरिष्ठ को ही चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाता था। सीएससी की मंगलवार को बैठक हुई थी जिसमें जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य सैन्यकर्मियों के निधन पर शोक जताया गया।
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के चीफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 30 सितंबर और 30 नवंबर को अपने-अपने पद संभाले थे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद से पहले, तीन सेवा प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने बुधवार को बेंगलुरु के एक सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस बीच, जनरल नरवणे ने रॉयल सऊदी सशस्त्र बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला अल-मुतायर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। सेना ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed