{"_id":"5fe995b68ebc3e3b641464ba","slug":"army-chief-gen-mm-naravane-leaves-for-south-korea-on-3-day-visit-emphasis-will-be-on-increasing-defense-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया रवाना हुए सेनाप्रमुख नरवणे, रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर होगा जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया रवाना हुए सेनाप्रमुख नरवणे, रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर होगा जोर
Mon, 28 Dec 2020 02:35 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे सोमवार को तीन दिन की दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय सैन्य सहयोग का विस्तार करने के तरीकों पर कोरियाई देश के शीर्ष रक्षा अधिकारियों से वार्ता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया भारत को सैन्य सामान और हथियारों की आपूर्ति करने वाला एक प्रमुख देश है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख करीब दो हफ्ते पहले संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की छह दिवसीय अहम यात्रा पर गए थे। उनकी यह यात्रा खाड़ी के दो प्रभावशाली देशों के साथ भारत के बढ़ते रणनीतिक संबंधों को दिखाती है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में जनरल नरवणे का देश के रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ से मिलने का कार्यक्रम है। जनरल नरवणे दक्षिण कोरिया के रक्षा खरीद योजना प्रशासन (डीएपीए) मंत्री से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
सेना ने एक बयान में बताया कि सेना प्रमुख भारत-कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के तौर तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। सेना प्रमुख नरवणे गैंगवॉन प्रांत में कोरिया 'कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर' और डेयजोन में 'एडवांस डिफेंस डेवलपमेंट' (एडीडी) का भी दौरा करेंगे।
जनरल नरवणे पिछले महीने तीन दिन की नेपाल यात्रा पर और अक्तूबर में सेना प्रमुख विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला संग म्यांमार की यात्रा पर गए थे।