{"_id":"62dbc31ee1c3f42b0766fee9","slug":"army-chief-gen-manoj-pande-released-book-memoirs-of-covid-warriors-in-olive-green","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID Warriors: जीवन और मौत से संघर्ष की वो 32 कहानियां, सेना प्रमुख जनरल पांडे ने जारी की किताब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID Warriors: जीवन और मौत से संघर्ष की वो 32 कहानियां, सेना प्रमुख जनरल पांडे ने जारी की किताब
Sat, 23 Jul 2022 03:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:15 PM IST
सार
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि यह किताब में सेना के डॉक्टरों और नर्सों के अनुभवों का एक संग्रह है। इन कहानियों व कविताओं से वर्दीधारी कोविड योद्धाओं के दिल और दिमाग की एक झलक मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज कोरोना काल में देश की जनता की सेवा करने और जीवन और मौत से संघर्ष के दौरान मदद करने वाले आर्मी के डॉक्टरों व नर्सों पर एक पुस्तक का विमोचन किया। इसमें सेना के वर्दीधारी कोविड वॉरियर्स की 32 कहानियां व कविताएं हैं।
विज्ञापन
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि यह किताब (Memoirs of COVID Warriors in Olive Green) में सेना के डॉक्टरों और नर्सों के अनुभवों का एक संग्रह है। इन कहानियों व कविताओं से वर्दीधारी कोविड योद्धाओं (COVID Warriors in Olive Green) के दिल और दिमाग की एक झलक मिलेगी।
विज्ञापन
बता दें, दो साल चली कोरोना के खिलाफ बड़ी जंग में भारतीय सेना ने भी बढ़ चढ़कर योगदान दिया था। हजारों मरीजों का सैन्य अस्पतालों व कोरोना शिविरों में इलाज किया गया था। देशभर में सेना के केंद्रों में उपचार के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन