फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief Gen Manoj Pande France Visit four-day Tour with aim strengthen bonds of trust Indian French army

Army Chief France Visit: सेना प्रमुख जनरल पांडे फ्रांस रवाना, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ समेत इनसे करेंगे मुलाकात

Sun, 13 Nov 2022 07:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Nov 2022 07:57 PM IST
सार

सेना के मुताबिक, थलसेना प्रमुख 14 से 17 नवंबर तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। चार दिवसीय दौरे के दौरान वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अपने समकक्षों और फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Army Chief Gen Manoj Pande France Visit four-day Tour with aim strengthen bonds of trust Indian French army
Army Chief Gen Manoj Pande - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे चार दिवसीय दौरे के लिए रविवार को फ्रांस रवाना हो गए। उनका दौरा तेजी से बदल रही भू-राजनीतिक स्थिति और भारत-फ्रांस की सेनाओं के रिश्ते को और मजबूत करने के उद्देश्य से अहम है। दौरे पर जनरल पांडे फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। वे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, थलसेना प्रमुख और लैंड कॉम्बैट फोर्सेज के कमांडर से भी अहम मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


सेना के मुताबिक, थलसेना प्रमुख 14 से 17 नवंबर तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। चार दिवसीय दौरे के दौरान वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अपने समकक्षों और फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। जनरल पांडे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 4,742 भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद में बनाए गए ‘न्यूव चैपल इंडियन मेमोरियल’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


सेना ने बताया कि थलसेना प्रमुख ‘इकोले मिलिटेयर’ का भी दौरा करेंगे। इस दौरान वे पेरिस में विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण प्रतिष्ठान भी जाएंगे। जनरल पांडे फ्रांसीसी सैन्य अकादमी ‘इकोले डी गुएरा-टी’ में एक पाठ्यक्रम में शामिल वरिष्ठ स्टाफ अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे ड्रैगुइगन में प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान सैन्य स्कूल का भी दौरा करेंगे, जहां कमीशन प्राप्त अधिकारियों और गैर-कमीशन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed