फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army chief Gen Bipin Rawat pitches for developing domestic defence industry

सेना प्रमुख विपिन रावत बोले- अगला युद्ध स्वदेशी हथियारों से लड़ेंगे और जीतेंगे

Wed, 25 Oct 2017 09:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Oct 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
Army chief Gen Bipin Rawat pitches for developing domestic defence industry
रक्षा उद्योग के घरेलू विकास का जोरदार रूप से समर्थन करते हुए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि अगला युद्ध स्वदेशी हथियारों से ही लड़ा जाना चाहिए। एफआईसीसीआई में रक्षा आधुनिकीकरण पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए रावत ने कहा, ‘हमें अगला युद्ध स्वदेशी हथियारों के बल पर ही जीतना होगा।’
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने चीन और पाकिस्तान के साथ लगती सीमाओं पर पैनी नजर रखने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में सैन्य प्रतिष्ठानों व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वदेशी इंटेलिजेंस और निगरानी प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में, जनरल रावत ने पठानकोट और उरी आतंकवादी हमलों के बारे में भी बात की और जोर दिया कि किस तरह सैन्य प्रतिष्ठानों में भी सुरक्षा चिंता का विषय बन रही है। रावत ने कहा कि रक्षा बलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों को भी सरकार से हाथ मिलाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'वार्ताकार की नियुक्ति के बावजूद जारी रहेगा ऑपरेशन'

Army chief Gen Bipin Rawat pitches for developing domestic defence industry
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि कश्मीर समस्या पर बात करने के लिए नियुक्त किए वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति का घाटी में चल रहे सैन्य ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के मामलों में कमी आई है और स्थिति बेहतर हो रही है।

कश्मीर समस्या से निपटने का सरकार का तरीका कारगर साबित हुआ है।’ एफआईसीसीआई के एक कार्यक्रम से इतर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बयान दिया।
मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति से घाटी में सैन्य ऑपरेशन पर कुछ असर पड़ेगा?  उन्होंने कहा, ‘मेरा एक शब्द में जवाब नहीं है। बिल्कुल भी असर नहीं पड़ेगा।’

गौरतलब है कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने नए वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को नियुक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि इंटेलीजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख दिनेश्वर को जम्मू-कश्मीर मामले में सभी समूहों से बातचीत करने की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed