फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Aviation Corps: two women officers selected to undergo training at Combat Army Aviation Training School Nashik for the first time

सफलता: नासिक स्थित कॉम्बैट स्कूल में पहली बार ट्रेनिंग लेंगी सेना की दो महिला अधिकारी

Wed, 09 Jun 2021 05:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Jun 2021 05:20 PM IST
सार

भारतीय सेना में महिलाओं ने एक नया मुकाम हासिल किया है। पहली बार आर्मी एविशेल कॉर्प्स में दो महिला अधिकारियों को नासिक स्थित ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये महिला अधिकारी 22 जुलाई से उड़ान ड्यूटी शुरू करेंगी। 

विज्ञापन
Army Aviation Corps: two women officers selected to undergo training at Combat Army Aviation Training School Nashik for the first time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पहली बार दो महिला सैन्य अधिकारियों का चयन हेलिकॉप्टर पायलट ट्रेनिंग के लिए किया गया है। इन दोनों अधिकारियों को महाराष्ट्र के नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग दी जा रही है। सेना बुधवार को यह जानकारी दी। अभी महिला अधिकारियों को आर्मी एविएशन कोर में ग्राउंड ड्यूटी दी जाती रही है।

विज्ञापन


सेना के मुताबिक, 15 महिला अधिकारियों ने आर्मी एविएशन में शामिल होने की इच्छा जताई थी लेकिन पायलट एप्टीट्यूड बैटरी टेस्ट और मेडिकल समेत सख्त चयन प्रक्रिया के जरिए केवल दो अधिकारियों का चयन हुआ। नासिक के ट्रेनिंग स्कूल से सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये जुलाई 2022 से फ्लाइंग ड्यूटी में शामिल हो सकेंगी।
विज्ञापन

भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दो महिला अधिकारियों को अपनी ‘एविएशन’ इकाई में लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में प्रशिक्षण के लिए चुना है। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने महिलाओं को पायलट के रूप में शामिल करने के प्रस्ताव को छह महीने पहले स्वीकृति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी सेना के ‘एविएशन’ विभाग में महिलाओं को ‘एयर ट्रैफिक कंट्रोल’ और ‘ग्राउंड ड्यूटी’ की जिम्मेदारी दी जाती है। अधिकारियों ने बताया कि चयनित दो महिला अधिकारियों को महाराष्ट्र के नासिक में स्थित ‘कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल’ में प्रशिक्षण दिया जाएगा।


अधिकारियों ने बताया कि 15 महिला अधिकारियों ने सेना की एविएशन इकाई में शामिल होने के लिए आवेदन किया था लेकिन केवल दो अधिकारी कड़ी परीक्षा में सफल हो सकीं। दोनों महिला अधिकारी सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अगले साल जुलाई तक ड्यूटी पर तैनात होंगी। वर्ष 2018 में वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर अवनि चतुर्वेदी ने अकेले एक लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला होने का इतिहास रचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed