फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army attacked at two places in Manipur two soldiers of Assam Rifles injured operation continues

Manipur: मणिपुर में दो जगह सेना पर हमला, असम राइफल्स के दो जवान घायल-ऑपरेशन जारी; हथियार गोला-बारूद बरामद

Sat, 13 May 2023 04:23 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 May 2023 04:23 PM IST
सार

सेनापति जिले के सिपिजंग गांव के पास जंगल में सुबह करीब 11.25 बजे उग्रवादियों ने असम राइफल्स की पेट्रोल टीम पर फायरिंग कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की।

विज्ञापन
Army attacked at two places in Manipur two soldiers of Assam Rifles injured operation continues
बरामद हथियारों के साथ सेना के जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में सेना और पुलिस पर उग्रवादियों के हमले का सिलसिल रूक नहीं रहा है। शनिवार को मणिपुर के दो जिलों में सेना और असम राइफल्स के संयुक्त पेट्रोल टीम पर हमले किए गए। पहला हमला सेनापति जिले में सुबह करीब 11.25 बजे हुआ जबकि दूसरा हमला चुराचांदपुर जिले में दोपहर करीब 12.45 बजे हुआ। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान घायल हो गए हैं। चुराचांदपुर में उग्रवादियों के खिलाफ अभी भी ऑपरेशन जारी है। हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में शांति बहाली के लिए सेना, असम राइफल्स और मणिपुर की पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इस बीच, शनिवार को सेनापति जिले के सिपिजंग गांव के पास जंगल में सुबह करीब 11.25 बजे उग्रवादियों ने असम राइफल्स की पेट्रोल टीम पर फायरिंग कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जवानों के जवाबी फायरिंग पर आतंकवादी भाग गए। इसके बाद सर्च ऑपरेशन में जवानों ने दो राइफल और गोलाबारूद बरामद किया।
विज्ञापन


दूसरी घटना, चुराचांदपुर जिले के लैलमपत में दोपहर 12:45 बजे वन क्षेत्र से सेना और असम राइफल्स के संयुक्त गश्ती दल पर उग्रवादियों ने गोलीबारी की। गोली लगने से असम राइफल्स के दो जवान घायल हो गए। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। सेना और असम राइफल्स का उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लोबी में गुरुवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने एक पुलिस गश्ती दल पर हमला कर दिया था। इस हमले में मणिपुर पुलिस के एक कमांडो की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed