फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army approves purchase of defense equipment worth 1.45 lakh crore Rajnath Singh seals 10 proposals

Defence: सेना को 1.45 लाख करोड़ के रक्षा उपकरणों की खरीद की मंजूरी, राजनाथ सिंह ने 10 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Tue, 03 Sep 2024 05:29 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 03 Sep 2024 05:29 PM IST
सार

रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में भारतीय सेना के टैंक बेड़े के लिए फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल्स (एफआरसीवी) की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Army approves purchase of defense equipment worth 1.45 lakh crore Rajnath Singh seals 10 proposals
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सेना की ताकत बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ी पहल की है। रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में 1.45 लाख करोड़ से टैंक के लिए आधुनिक कॉम्बैट व्हीकल्स और गश्ती जहाज समेत कई अन्य रक्षा उपकरणों की खरीद के 10 प्रस्तावों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंजूरी दी। इन रक्षा उपकरणों की लागत का कुल 99 फीसदी हिस्सा भारतीय स्तर डिजाइन, विकसित और निर्मित है। 

विज्ञापन


रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में भारतीय सेना के टैंक बेड़े के लिए फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल्स (एफआरसीवी) की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे युद्धक टैंक बेहतर गतिशीलता, सभी इलाकों की क्षमता, बहुस्तरीय सुरक्षा, सटीक और घातक स्थिति पर काबू पाने और वास्तविक समय पर जागरूकता के साथ काम कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार की खरीद पर सहमति जताई गई। यह रडार हवाई लक्ष्यों का पता लगाकर उनको ट्रैक करेगा। साथ ही फायरिंग समाधान देगा। इस प्रस्ताव को फॉरवर्ड रिपेयर टीम (ट्रैक्ड) के लिए भी मंजूरी दे दी गई है। यह उपकरण बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। साथ ही मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री बटालियन और बख्तरबंद रेजीमेंट दोनों के लिए अधिकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तीन प्रस्तावों पर सहमति बनी। इसमें डोर्नियर-228 विमान जो खराब मौसम में उच्च परिचालन सुविधा के साथ अगली पीढ़ी के तेज गश्ती जहाज हैं। गश्ती जहाजों की खरीद से समुद्री क्षेत्र, खोज एवं बचाव और आपदा राहत अभियान के दौरान आईसीजी की निगरानी, गश्त करने की क्षमता में वृद्धि होगी। 


बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवंगत भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि डीजी राकेश पाल का 18 अगस्त को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इस दौरान रक्षा मंत्रालय और परिषद के तमाम अफसर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed