फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Air Force jointly conducted 96 hours of intense exercise Vayu Prahar

Indian Army: सेना, वायु सेना ने मिलकर किया 96 घंटों का सघन अभ्यास 'वायु प्रहार', देखें तस्वीरें

Thu, 23 Mar 2023 10:53 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Mar 2023 10:53 PM IST
सार

सूत्रों ने कहा, संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्रों में हवाई हमलों के समय थल सेना की गतिविधियों के संचालन की क्षमता में वृद्धि करना और आकस्मिक कार्यों को अंजाम देने की प्रणाली में तीव्रता लाना था।

विज्ञापन
Army Air Force jointly conducted 96 hours of intense exercise Vayu Prahar
सेना, वायु सेना ने मिलकर किया अभ्यास - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना ने तालमेल वाले अभियानों को संचालित करने की क्षमता में वृद्धि के लिए 96 घंटों का एक सघन और बहु आयामी संयुक्त अभ्यास वायु प्रहार का आयोजन किया। यह जानकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दी।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अभ्यास का संचालन मार्च के दूसरे सप्ताह में किया गया था। सूत्रों ने कहा, संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्रों में हवाई हमलों के समय थल सेना की गतिविधियों के संचालन की क्षमता में वृद्धि करना और आकस्मिक कार्यों को अंजाम देने की प्रणाली में तीव्रता लाना था। इसके तहत सेना की विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वयन, निश्चित समय में बलों की त्वरित लामबंदी, परिवहन और तैनाती का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन


अरब सागर में भारत-ब्रिटेन की नौसेनाओं ने दिखाई ताकत
मुंबई। भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नौसेना के बीच वार्षिक द्विपक्षीय समुद्रीय अभ्यास कोंकण 2023 अरब सागर के कोंकण तट पर बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें निर्देशित मिसाइल युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल और टाइप 23 निर्देशित मिसाइल युद्धपोत एचएमएस लैंकेस्टर ने हिस्सा लिया तथा अंतर-परिचालनीयता बढ़ाने व सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों को अपनाने के लिए कई समुद्री अभ्यास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed