फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arms race: Worlds military spending at the highest level of $ 2.1 trillion, India third, America and China at number two

हथियारों की होड़ : विश्व का सैन्य खर्च 21 खरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर, भारत तीसरे स्थान पर पहुंचा

Mon, 25 Apr 2022 01:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 25 Apr 2022 01:14 PM IST
सार

जब दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, तब भी दुनियाभर के देशों ने हथियारों पर खर्च बढ़ाया है। इतना ही नहीं महामारी के दूसरे साल में विश्व का सैन्य खर्च 21 खरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Arms race: Worlds military spending at the highest level of $ 2.1 trillion, India third, America and China at number two
S-400 defence system - फोटो : ANI

विस्तार

रूस व यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच एक और बड़ी खबर आई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार विश्व में सैन्य खर्च 21 खरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। भारत सैन्य खर्च के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
अमेरिका व चीन हथियारों पर खर्च के मामले में सबसे आगे हैं। उनके बाद भारत ने स्थान ले लिया है। एसआईपीआरआई की वर्ष 2021 की रिपोर्ट के अनुसार इस साल अमेरिका, चीन, भारत, ब्रिटेन व रूस ने हथियारों पर सबसे ज्यादा खर्च किया। रिपोर्ट के अनुसार 2021 में भारत 76.6 अरब डॉलर का सैन्य खर्च कर दुनिया में तीसरे स्थान पर  रहा। इसमें 2020 की तुलना में 0.9  फीसदी और 2012 की तुलना में 33 फीसदी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

जब दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, तब भी दुनियाभर के देशों ने हथियारों पर खर्च बढ़ाया है। इतना ही नहीं महामारी के दूसरे साल में विश्व का सैन्य खर्च 21 खरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस तरह लगातार सातवें साल सैन्य खर्च में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया का सैन्य खर्च 0.7 फीसदी बढ़ा और यह 2113 अरब डॉलर रहा।  अमेरिका ने समीक्षाधीन वर्ष में 801 अरब डॉलर का सैन्य खर्च किया। इसमें बीते वर्ष की तुलना में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिका ने रक्षा शोध पर 24 फीसदी खर्च किया तो हथियार खरीदी पर 6.4 फीसदी कम खर्च किया। 
सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले पांचों देशों की 2021 में कुल सैन्य खर्च में 62 फीसदी हिस्सेदारी रही। जहां जीडीपी में गिरावट आई और महंगाई के बोझ से जनता जूझती रही वहीं हथियारों पर खर्च 6.1 फीसदी बढ़ गया। 
संगठन के मुख्य शोधार्थी डॉ. डिएगो लोप्स डे सिल्वा ने कहा कि कोरोना महामारी से उबरने के बाद रक्षा खर्च में तेजी से बढ़ोतरी हुई और यह वैश्विक जीडीपी का 2.2 फीसदी हो गया। हालांकि, 2020 में यह विश्व जीडीपी का 2.3 फीसदी रहा था। 

दूसरे स्थान पर चीन रहा। चीन ने रक्षा पर 293 अरब डॉलर खर्च किए। 2020 की तुलना में उसने रक्षा व्यय में 4.7 फीसदी की वृद्धि की। चीन की तुलना में भारत की वृद्धि मामूली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed