फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arjun Ram Meghwal: NABFID bill will be presented in the Lok Sabha next week by the government

अर्जुन राम मेघवाल: एनएबीएफआईडी बिल अगले हफ्ते लोकसभा में पेश करेगी सरकार

Sat, 20 Mar 2021 04:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Mar 2021 04:45 AM IST
विज्ञापन
Arjun Ram Meghwal: NABFID bill will be presented in the Lok Sabha next week by the government
अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : Facebook

केंद्र सरकार अगले हफ्ते लोकसभा में नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (एनएबीएफआईडी) बिल 2021 पेश करेगी। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों के फंड के लिए सरकारी स्वामित्व वाले डीएफआई की स्थापना का रास्ता प्रशस्त होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय कैबिनेट ने इस हफ्ते की शुरुआत में डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (डीएफआई) की स्थापना संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी थी जिसमें निवेशकों से फंड जुटाने में कर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एनएबीएफआईडी की स्थापना 20,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ की जाएगी और सरकार 5000 करोड़ रुपये की शुरुआती अनुदान देगा। सरकार को उम्मीद है कि डीएफआई अगले कुछ सालों में इस फंड को बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रुपये तक ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को कहा कि एनएबीएफआईडी बिल अगले हफ्ते लोकसभा में पेश होगा। इसके अलावा बीमा संशोधन बिल 2021 भी लोकसभा में बहस के लिए रखा जाएगा। इस बिल से बीमा सेक्टर में एफडीआई की सीमा 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी किए जाने का प्रावधान है। राज्यसभा बृहस्पतिवार को इस बिल को पारित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed