फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arjun Ram Meghwal compares Mob Lynching incidents with 1984 sikh riots

गो तस्करी के शक में एक और हत्या, केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी जितने लोकप्रिय होंगे और बढ़ेगी घटनाएं

Sat, 21 Jul 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Sat, 21 Jul 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Arjun Ram Meghwal compares Mob Lynching incidents with 1984 sikh riots
अर्जुन राम मेघवाल-गुलाब चंद कटारिया

राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक शख्स का नाम अकबर खान है और वह हरियाणा का रहने वाला था। मृतक गाड़ी से दो गाय लेकर जा रहा था तभी उसपर हमला किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। इस घटना ने एक बार फिर से मॉब लिचिंग की तरफ ध्यान खींचा है।

विज्ञापन


इस मामले पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। जहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसे मोदी के चार साल का लिंच राज बताया है। वहीं केंद्रीय मंत्री का कहना है कि मोजीदी ने योजनाएं दी और उसका यह रिएक्शन है। उन्होंने मॉब लिंचिंग की तुलना 1984 के सिख दंगों से कर दी है।
विज्ञापन


मामले पर पुलिस का कहना है, 'यह अभी साफ नहीं है कि वह गो तस्कर थे या नहीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।' वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है, 'अलवर में गो परिवहन से सम्बंधित वारदात में हुई नृशंस हत्या की मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। पुलिस मामला दर्ज कर दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। मैंने गृह मंत्री गुलाब कटारिया जी को जल्द से जल्द मामले की छानबीन कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर हमला करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'भारत में गाय को अनुच्छेद 21 के तहत जीने का अधिकार है और एक मुस्लिम को उसके लिए मारा जा सकता है क्योंकि उनके पास जीने का अधिकार नहीं है। चार साल का मोदी राज लिंच राज है।'

राजस्थान के गृहमंत्री कटारिया ने कहा, 'जो कोई शख्स इसके लिए जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कोई गारंटी नहीं है कि हमने मृत्युदण्ड का कानून बनाया है तो कोई कल से ही मृत्युदण्ड का भागी नहीं बनेगा। कोई मर्डर (हत्या) नहीं होगा। लेकिन हम कानून को सख्त करने की कोशिश कर रहे हैं।' 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'हम मॉब लिंचिंग की निंदा करते हैं लेकिन यह पहली घटना नहीं है। आपको इसकी जड़ें इतिहास से निकालनी होंगी। ऐसा क्यों हुआ? इसे कौन रोकेगा? सिखों के साथ 1984 में जो हुआ था वह राष्ट्र के इतिहास की सबसे बड़ी लिंचिंग थी। मोदी जितने मशहूर होते हैं, उतनी ही इस तरह की घटनाएं होती हैं। बिहार चुनाव से पहले अवॉर्ड वापसी, यूपी चुनाव से पहले मॉब लिंचिंग हुई। 2019 के चुनाव से पहले कुछ और हो सकता है। मोदी जी ने योजनाएं दी और उसका असर दिख रहा है यह उसका एक रिएक्शन है।'






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed